
Tarot prediction May 2026|Freepik
Monthly Tarot Reading May 2026:मई 2026 का महीना कई राशियों के लिए बदलाव और नए अवसरों की शुरुआत लेकर आ रहा है। इस दौरान ग्रहों की चाल जहां कुछ लोगों को आगे बढ़ने का मौका देगी, वहीं कुछ के लिए धैर्य और समझदारी की परीक्षा भी लेगी। सूर्य और बुध के प्रभाव से बुद्धि और निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जिससे सही समय पर लिए गए फैसले सफलता दिला सकते हैं। हालांकि शनि और मंगल की स्थिति कुछ चुनौतियां भी ला सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह महीना मेहनत, धैर्य और सही दिशा में उठाए गए कदमों का फल देने वाला साबित हो सकता है।
Career: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मई के महीने में मेष राशि के जातकों को आत्मनिरीक्षण और समझदारी से काम करना होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें, सही समय पर अच्छे अवसर दस्तक देंगे। पहले से कार्यरत लोगों को वरिष्ठों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
Finance: इस महीने आपका फोकस पूरी तरह से आर्थिक स्थिति पर रहेगा। वित्तीय रूप से यह समय सतर्कता का है, कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें।
Love: इस समय आपको अपनी बातों में संयम और सौम्यता बनाए रखनी चाहिए, वरना रिश्तों में अनचाहा तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
Health: स्वास्थ्य की दृष्टि से गला, दांत और मुंह से संबंधित समस्याओं से सतर्क रहना जरूरी होगा।
Career: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लिए मई का महीना आत्मबल और आकर्षक व्यक्तित्व को उजागर करने का है। करियर में आप अपने व्यक्तित्व की विशेषताओं से इंटरव्यू या पेशेवर स्थितियों में प्रभाव छोड़ सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास में अहंकार को शामिल न करें।
Finance: आर्थिक रूप से महीने की शुरुआत स्थिरता से भरी हो सकती है, लेकिन निजी इच्छाओं या शौकों के चलते खर्चों में वृद्धि संभव है।
Love: संबंधों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सम्मान जरूरी रहेगा, विशेषकर यदि आप किसी रिश्ते में हैं। सिंगल जातक भी किसी खास व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं।
Health: स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द, आंखों की थकान और त्वचा की एलर्जी परेशान कर सकती हैं। नींद और सन प्रोटेक्शन जरूरी है।
Career: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए मई का महीना आत्मचिंतन और मानसिक शांति खोजने का समय रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासित दृष्टिकोण से आप वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे।
Finance: आर्थिक रूप से यह समय कुछ छुपे हुए खर्च या अचानक मेडिकल अथवा कानूनी खर्चों से प्रभावित हो सकता है।
Love: प्रेम जीवन में अनसुलझे भावनात्मक मुद्दे सामने आ सकते हैं। अतीत की यादें वर्तमान में विघ्न डाल सकती हैं।
Health: स्वास्थ्य को लेकर नींद की गुणवत्ता, रक्तचाप और थकान से सावधान रहें। मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
Career: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लिए मई का महीना सामाजिक विस्तार और भविष्य की योजनाओं को रूप देने के लिए उपयुक्त रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और टीम वर्क के जरिए करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नेटवर्किंग के ज़रिए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
Finance: आर्थिक रूप से पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है। किसी रुके हुए पैसे की वापसी या अतिरिक्त कमाई का जरिया सामने आएगा।
Love: प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। सिंगल जातकों के लिए मित्रों के जरिए नया परिचय संभावित है।
Health: स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के रूप में पैरों की थकान और ब्लड शुगर असंतुलन सामने आ सकता है।
Career: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए मई का महीना उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक साबित होगा। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे और पहचान में वृद्धि होगी। करियर में मैनेजमेंट और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यरत जातकों को उच्च पद या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
Finance: अचल संपत्ति या किसी योजना में किया गया निवेश आपको दीर्घकालिक लाभ देगा।
Love: प्रेम संबंधों में परिवार की स्वीकृति मिलने की संभावना है, और सिंगल जातक कार्यस्थल पर किसी से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
Health: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमर, पाचन और गैस्ट्रिक परेशानियां सामने आ सकती हैं।
Career: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि वालों के लिए मई का महीना भाग्य वृद्धि और आत्म विकास का रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को विदेश या दूरस्थ स्थानों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यरत जातक ट्रेनिंग या विशेष प्रोजेक्ट के जरिए अपनी काबिलियत को और बेहतर करेंगे।
Finance: आर्थिक रूप से यह महीना बीमा, निवेश और शिक्षा से जुड़े खर्चों का संकेत देता है।
Love: प्रेम जीवन में आपसी समझ गहरी होगी और सिंगल जातकों को यात्रा या डिजिटल माध्यम से नया रिश्ता मिल सकता है।
Health: स्वास्थ्य की दृष्टि से जांघ, कूल्हे और पाचन संबंधी परेशानी रह सकती है।
Updated on:
28 Apr 2026 03:54 pm
Published on:
28 Apr 2026 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
