5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में बृहस्पति का गोचर (Guru Gochar 2023) इन राशियों का चमकाएगा भाग्य, चारों तरफ से मिलेंगी खुशियां

गुरु का यह राशि परिवर्तन गजलक्ष्मी योग बना रहा है। इसलिए कुछ राशि के लोगों का जीवन खुशियों से भरने वाला है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम में बता रहे हैं कि आखिर कौन-कौन सी हैं, जिनकी किस्मत बदलने जा रहे हैं बृहस्पति...?

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 16, 2023

guru_gochar_in_new_year.jpg

भोपाल। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक इस नए साल में देव गुरु बृहस्पति कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसा सकते हैं। दरअसल इस नए साल के चौथे महीने में यानी अप्रैल में बृहस्पति अपनी राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। बृहस्पति को ज्ञान, कर्म और संपत्ति का कारक माना जाता है। इसलिए इनका गोचर महत्वपूर्ण माना गया है। बृहस्पति या गुरु के राशि बदलने पर दिखाई देने वाला प्रभाव लंबे समय तक रहता है। गुरु का यह राशि परिवर्तन गजलक्ष्मी योग बना रहा है। इसलिए कुछ राशि के लोगों का जीवन खुशियों से भरने वाला है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम में बता रहे हैं कि आखिर कौन-कौन सी हैं, जिनकी किस्मत बदलने जा रहे हैं बृहस्पति...?

मेष राशि के लिए फलदायी होगा यह गोचर
मेष राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का ये गोचर बहुत ही फलदायी साबित होने जा रहा है। इस गोचर से मेष वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे, उनकी सेहत में सुधार होगा। बिजनेस करने वालों की आय बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। कॅरियर में सफलता के योग बन रहे हैं। एग्जाम्स की तैयारी करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Life Style: कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति बताती है होने वाला है आंखों में गंभीर रोग या फिर लगने वाला है चश्मा, यहां जानें आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय

ये भी पढ़ें: 30 January : कुंभ राशि में अस्त होंगे शनिदेव, इन लोगों के लिए है खतरे की घंटी, रहें अलर्ट

मिथुन को मिलेगा भाग्य का साथ
गुरु के यह गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए भी लाभ देने वाला साबित होगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। इनकी आय में वृद्धि होगी। निवेश करने वालों को लाभ मिलेगा। इन लोगों को जोखिम के कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। इन लोगों की नौकरी करने वालों को प्रमोशन और तरक्क मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों की शादी के योग बनेंगे। बिजनेस करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

कर्क राशि के लोगों के लिए तरक्की के योग
गुरु के होने वाले इस राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के प्रबल योग हैं। रिश्तों में सुधार आएगा। बिजनेस करने वाले परिवार के साथ राय-मशविरा करके चलें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत सुधरेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। खर्चे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें:Shani Gochar 2023 : शनि का कुंभ राशि में प्रवेश, इस राशि के लोग भूलकर भी न करें ये गलतियां, साढ़े साती के प्रकोप से बचने करें ये उपाय

ये भी पढ़ें:IPL 2023 Predection: अप्रैल से शुरू हो रहा है IPL, ज्योतिष के मुताबिक गुजरात रॉयल्स या फिर कोई और आखिर कौन सी टीम मनाएगी जीत का जश्न'

कन्या राशि के लोगों की धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि
कन्या राशि पर इस गोचर का सकारात्मक असर दिखेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस समय परिवार का साथ मिलेगा। कन्या राशि वाले इस समय जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ के योग हैं। नए क्षेत्रों में भी सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

मीन राशि को मिलेगा रुका हुआ धन
मीन राशि वालों को इस समय पुराना रुका हुआ धन मिलेगा। जो लोग नई नौकरी ढंूढ़ रहे हैं, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वालों को तरक्की मिलने के योग बनेंगे। कोई शुभ सूचना मिलेगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें जीवन साथी मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनका सपना पूरा होगा। विदेश जाने का सपना देख रहे तो वह भी पूरा होगा। लंबे समय से चल रही बीमारी से पीछा छूटेगा।