12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु करने वाले हैं गोचर, इन राशियों वाले रहें संभलकर

गुरु गोचर 2024 कुछ महीने में होने वाला है। इसका कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ता है, और कुछ राशियों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसमें सबसे अधिक नकारात्मक असर तीन राशियों पर पड़ रहा है तो आइये जानते हैं इनके सामने क्या चुनौती आएगी..

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 22, 2023

jupiter_effect.jpg

गुरु गोचर 2024 का दुष्प्रभाव

तुला राशि

वृषभ राशि में गुरु गोचर 2024 तुला राशि के अधिक अनुकूल नहीं हैं। इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अपनी गतिविधियों को नियंत्रण में रखते हुए ही जीवन में आगे बढ़ना होगा। देव गुरु बृहस्पति इस समय भाई बहनों से संबंधों में निराशा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मियों से आपका विवाद हो सकता है। सहकर्मियों से कही बातें आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इस दौरान कर्ज बढ़ सकता है। इस समय नया कर्ज न लें, वर्ना लंबे समय तक चुकाना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से यह गुरु गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इस समय खर्चों में अधिकता रहेगी। हालांकि एक लाभ भी होगा कि आप धार्मिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपकी रूचि ज्योतिष और धर्म के मामलों में बढ़ेगी। पठन-पाठन के कार्यों में सफलता पाएंगे। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि के कारण आपके बाहर जाने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। हालांकि इसमें काफी खर्च भी आपको करना होगा। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको गले में समस्या हो सकती है या पेट से संबंधित समस्याएं, लिवर और चयापचय से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बृहस्पति की दृष्टि के कारण अचानक से धन लाभ के योग भी बनेंगे। वाद-विवाद और कोर्ट-कचहरी के मामलों से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

गुरु गोचर 2024 के कारण तुला राशि वालों को जीवनसाथी के परिवार से मदद मिल सकती है। हालांकि आपके संबंध उनके साथ कुछ कटुता भरे भी हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें। इस समय जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। गुरु गोचर 2024 की अवधि में आपको पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में अधिक समय लगाना होगा। आप भले ही कितने ही कार्य में व्यस्त क्यों ना हों लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आपको आगे आना होगा और चुनौतियों से जूझना होगा, तब आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। 3 मई से 3 जून के बीच देव गुरु बृहस्पति अपनी अस्त अवस्था में रहेंगे, इस दौरान पिता को शारीरिक कष्ट और पिता से संबंधों में उतार-चढ़ाव भी आ सकता है। इस समय आपको गुरु के कोप का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी ओर से ऐसी कोई गलती न करें जिससे आपको पछताना पड़े। 9 अक्टूबर से देव गुरु बृहस्पति वक्री होंगे। यह अवधि किसी नए निवेश से नुकसान को दर्शाती है। इसके साथ ही आपको इस समय शारीरिक समस्याएं भी घेर सकती हैं। इसलिए सावधानी रखें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।

धनु राशि

गुरु गोचर 2024 धनु राशि वालों के खर्च में बढ़ोतरी कर सकता है। इसी के साथ आपको स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। यह समय आपको कोर्ट या कचहरी के मामलों में व्यस्तता दिखाता है। ऐसे किसी मामले में यदि आप पहले से ही लगे हुए हैं तो इस दौरान आपको और ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी और उस पर धन खर्च भी करना पड़ेगा। आप यदि किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो इस अवधि में वह लोन आपको मिल सकता है। बृहस्पति आपकी नौकरी में अच्छी स्थितियों को निर्मित करेंगे लेकिन विरोधियों को लेकर आप थोड़े से परेशान हो सकते हैं और आपको निरंतर प्रयास करना होगा कि अपने विरोधियों से दो कदम आगे सोच सकें।

गुरु गोचर 2024 कठिन प्रयासों से आपको सफलता दिलाता दिख रहा है। इस दौरान हर संपत्ति में हाथ ना डालें, ये विवादित हो सकती है। इससे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु गोचर काल माताजी के स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे और आप तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। इस समय धन को अलग-अलग कामों में खर्च करने की प्रवृत्ति होगी, हालांकि ये अच्छे कार्य ही होंगे। कठिन चुनौतियों के बाद धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि उल्टा सीधा बोलने की वजह से कुछ लोग आपके विरोधी बन सकते हैं। 3 मई से 3 जून के बीच बृहस्पति अस्त रहेंगे, जिससे आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस अवधि में कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। वसा, कोलेस्ट्रॉल और पेट से संबंधित विकार बढ़ेंगे। ऐसे लोग जो पहले से मधुमेह से पीड़ित है उन्हें और ज्यादा ध्यान देना होगा। 9 अक्टूबर से देव गुरु बृहस्पति अपनी वक्री चाल प्रारंभ करेंगे। यह समय आपके कार्यों में अच्छी सफलता दिलाएगा लेकिन स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। इसलिए अक्टूबर से दिसंबर तक अपने स्वास्थ्य पर और भी ज्यादा ध्यान दें।

मीन राशि

गुरु गोचर 2024 के अनुसार इस समय मीन राशिवालों में आलस्य बढ़ सकता है। आप कामों को कल पर टालने वाले बन सकते हैं और इससे अवसर गंवा सकते हैं। इस समय मेहनत करने पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार में वे आपकी मदद करेंगे। मित्रों के सहयोग से वैवाहिक जीवन में भी जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने में आपको लाभ मिलेगा। छोटी यात्राएं होंगी। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आप अपनी रूचि को महत्व देंगे और उसे निखारने पर आपका ध्यान रहेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे और रिश्तेदारों का आना जाना होगा।

गुरु गोचर 2024 वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याओं का अंत करेगा। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो उस व्यवसाय में भी उन्नति के योग बनेंगे। आपका व्यवसाय नए विचारों के साथ उन्नति की राह पर आगे चलेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के सहयोग से आपके व्यापार में अच्छी वृद्धि होगा। बृहस्पति की दृष्टि के कारण मीन राशि वाले दान, धर्म, पुण्य और अच्छे काम करना पसंद करेंगे। मंदिर या तीर्थ स्थल पर जाएंगे। देव दर्शन से आपको शांति और सुकून का अहसास होगा। परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। आपकी छोटी दूरी की यात्राएं भी हो सकती हैं। इस समय आर्थिक रूप से आपको प्रयास करने से अच्छा लाभ मिलेगा। हालांकि धन लाभ के लिए प्रयास करना पड़ेगा। आलस्य को त्याग कर काम पर ध्यान देंगे तो सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा।