
मेष राशि में मार्गी होंगे बृहस्पति सात राशियों को होगा विशेष लाभ
कब गरु मार्गी होंगे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति साल 2023 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को सुबह 7.08 बजे मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे। मेष राशि में बृहस्पति के मार्गी होने से विकास, विस्तार, उपचार, समृद्धि, सौभाग्य और चमत्कार के साथ लंबी दूरी की यात्रा, विदेश यात्रा, व्यवसाय, धन, उच्च शिक्षा, धर्म और कानून से संबंधित मामलों पर असर पड़ेगा। आइये जानते हैं किन राशियों के लोगों को मिलेगा शुभ फल..
मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो इस समय बृहस्पति की मार्गी चाल आपके जीवन में ढेर सारा ज्ञान और बुद्धिमत्ता लेकर आएगी। इसके अलावा इस समय आपका व्यक्तित्व परिपक्व होगा। इसी के साथ आपको आपके भाग्य का साथ मिलेगा। आप खुद को ज्यादा धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से सचेत पाएंगे। हालांकि बृहस्पति की स्थिति आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं दे सकती हैं। इस समय आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने और अपने व्यक्तित्व, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समय का सदुपयोग करना चाहिए।
मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो मार्गी गुरु मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति दिलाएंगे और वेतन वृद्धि भी दिला सकते हैं। इस समय अगर आपका अपने बड़े भाई-बहन या मामा से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा। इसके प्रभाव स्वरूप आपके संचार कौशल में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपका संचार कौशल प्रभावशाली होगा। छोटे भाई बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। इस समय मिथुन राशि के छात्रों के लिए अनुकूल संकेत दे रही है। आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का मेष राशि में मार्गी होना बेहद शुभ है। बृहस्पति की सीधी चाल कर्क राशि के पेशेवर लोगों के जीवन में आने वाली सभी समस्याओं को हल करने में मददगार साबित होगी। इस राशि के जो लोग किसी परिवर्तन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें कामयाबी मिलेगी। मुमकिन है कि अगर आप भ्रम और अवसर की कमी के चलते कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठा पा रहे थे तो बृहस्पति मार्गी की अवधि के दौरान आप ऐसा करने में कामयाब होंगे। इसके अलावा आपको अपने पिता, गुरु और गुरु तुल्य लोगों के साथ संघर्ष या विवाद का सामना करना पड़ रहा था तो वह भी इस दौरान समाप्त होने वाला है। आपको उनका आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा, जिससे आप पेशेवर जीवन में आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो बृहस्पति का मेष राशि में मार्गी होना आपके लिए अति शुभ होने वाला है। सिंह राशि के लोगों का इस समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की तरफ रूझान बढ़ेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और आप अपने सभी पेशेवर कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने और पूरा करने में कामयाब रहेंगे। इस राशि के जो पेशेवर लोग उच्च अध्ययन के लिए जाना चाहते हैं उनके लिए ये समय विशेष रूप से शुभ साबित होगा। इस राशि के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को भी लाभ होने की संभावना है। इस चरण के दौरान काम या पढ़ाई के लिए विदेश यात्रा भी संभव है।
वृश्चिक राशि
बृहस्पति का मेष राशि में मार्गी होना वृश्चिक राशि वालों के पेशेवर जीवन के लिहाज से बेहद शुभ है। लेकिन इस अवधि में चिकित्सा से संबंधित खर्चों में वृद्धि हो सकती है या फिर काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन सकता है। हालांकि मेष राशि में बृहस्पति का मार्गी होना आपकी बचत और बैंक बैलेंस में वृद्धि करेगा।
धनु राशि
बृहस्पति का मेष राशि में मार्गी होना धनु राशि वालों के लिए भी शुभ है। इस समय धनु राशि के लोगों का अगर माता के साथ अनबन है या घरेलू जीवन में कुछ दिक्कत है तो इस अवधि में समस्या दूर हो जाएगी। धनु राशि के जिन छात्रों को पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ रही थी वह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धनु राशि के लोगों की इस समय लव लाइफ अच्छी रहेगी। साथ ही संतान के चलते आपके जीवन में जो भी परेशानियां आपको उठानी पड़ रही थी वह भी दूर होंगी। इस समय आपको अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्तियों का प्रेम और भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। इसके अलावा धार्मिक गतिविधियों में आपका रूझान बढ़ेगा और आप ज्यादा से ज्यादा धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
मीन राशि
बृहस्पति का मेष राशि में मार्गी होना मीन राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ है। इस समय मेष राशि वालों की सभी पारिवारिक समस्याएं हल होंगी और आपकी बचत बढ़ेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। यह समय सरकारी नौकरी या सेवा क्षेत्र की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद ही अनुकूल रहेगा।
Updated on:
27 Dec 2023 04:55 pm
Published on:
27 Dec 2023 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
