
guru brihaspati
गुरु उदयः 22 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति ने अस्त अवस्था में मेष राशि में गोचर किया है। अस्त अवस्था में ग्रह अधिक प्रभावी नहीं होते। लेकिन 27 अप्रैल को गुरु मेष राशि में उदय होंगे। इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, मगर ये पांच राशियां सबसे अधिक लाभान्वित हो सकती हैं।
गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, दान पुण्य आदि का कारक माना जाता है। ये पुनर्वसु, विशाखा, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी माने जाते हैं। 27अप्रैल को गुरु मेष राशि में उदय करेंगे तो इससे कई राशियों को लाभ मिलने के आसार बन रहे हैं। आइये जानते हैं गुरु किसको फायदा पहुंचाने वाले हैं।
मेषः गुरु बृहस्पति अभी मेष राशि में हैं और यहीं इनका उदय हो रहा है। इसलिए मेष राशि के जातक को इसका सबसे अधिक फायदा होने वाला है। इसके चलते परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा, गुरु के उदय से मेष राशि के जातक को खेलकूद में सफलता मिलने के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मिथुनः गुरु का उदय मिथुन राशि के जातक के लिए बेहद शुभ है। इससे आपको सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार सभी से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्र मिथुन राशि के जातक के लिए मददगार बनेंगे। कला के प्रति रूझान बढ़ेगा, निवेश के लिए अच्छा समय है जीवनसाथी का आपको साथ मिलेगा।
वृश्चिकः मेष राशि में गुरु उदय का लाभ वृश्चिक राशि के जातक को भी मिलेगा। इससे वृश्चिक राशि के जातक को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी, मान सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेगा। पर्यटन का योग बनेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। बड़े निवेश का बड़ा लाभ होगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।
धनु राशिः गुरु उदय से धनु राशि के जातकों की भी किस्मत पलटेगी। किसी भी शुभ कार्य पर पैसा खर्च करने में दिक्कत नहीं होगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि भवन का क्रय विक्रय करने से लाभ होगा।
कुंभः गुरु गोचर कुंभ राशि के लिए भी शुभ होने वाला है। इसका आर्थिक लाभ होगा, आपको इस अवधि में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है, तीर्थाटन की योजना बन सकती है।
Updated on:
23 Apr 2023 09:34 pm
Published on:
23 Apr 2023 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
