2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hast Rekha Dhan Yog: हाथ में यह निशान आपको बनाएगा धनवान, देख लीजिए अपनी हथेली

हस्तरेखा विज्ञान में हाथ की कुछ रेखाओं और निशानों को बहुत शुभ बताया गया है। हथेली में इन रेखाओं और निशानों के होने का मतलब है कि आप धनवान बनेंगे। इसलिए आर्टिकल पढ़कर देख लीजिए आपके हाथ में या आपके किसी करीबी के हाथ में यह निशान तो नहीं (Palmistry Money And Fate Line) है।

2 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Jan 04, 2023

hast_rekha_vigyan_sanket.jpg

हस्त रेखा

Palmistry Money And Fate Line: हस्त रेखा विज्ञान के जानकारों का कहना है कि हाथ में शनि पर्वत बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस पर्वत पर जाने वाली रेखाओं का जीवन में व्यापक असर पड़ता है। शनि पर्वत को ज्योतिष में भाग्य स्थान माना जाता है, शनि पर्वत पर रेखाओं का पहुंचना जरूरी माना गया है। यदि शनि पर्वत पर कोई रेखा न पहुंचे और इस पर एक या दो खड़ी रेखाएं हों तो ऐसा व्यक्ति भूखों नहीं मरता। ऐसे व्यक्ति को धन मिलता रहता है।


धनवान की निशानी (hast rekha dhan yog): हस्त रेखा के जानकारों का कहना है कि यदि हथेली में शनि पर्वत पर वी का चिह्न बने, इसमें पांच या इससे कम शाखाएं निकले तो व्यक्ति करोड़ों रुपयों का मालिक बनता है। हालांकि चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय घर से दूर जाने पर ही होगा।

ये भी पढ़ेंः Chinese New Year 2023: कब शुरू हो रहा है चीनी नव वर्ष, जानिए खरगोश से नाता


हथेली में मछली होने का अर्थः यदि शनि पर्वत पर केंद्र में मछली का निशान बने तो जीवन में धन की प्राप्ति होगी। यह चिन्ह शनि और गुरु पर्वत पर बने तो व्यक्ति को धन और सम्मान मिलता है। यदि मणिबंध से कोई रेखा निकलकर सीधे शनि पर्वत पर पहुंचे तो व्यक्ति को परिवार की संपत्ति मिलती है।


जीवन रेखा ( Life line in Palm) से कोई रेखा उदय हो और शनि पर्वत पर पहुंचे तो ऐसा व्यक्ति अपने दम पर संपत्ति खड़ी करता है। हालांकि ऐसे व्यक्ति को परिवार से कोई संपत्ति नहीं मिलती। वहीं जीवन रेखा से उदय रेखा मंगल पर्वत पर पहुंच जाए तो यह बहुत शुभ है।

ये भी पढ़ेंः Lohari 2023 Date: कब है लोहड़ी, जानें इसकी परंपरा

शनि पर्वतः हथेली की सबसे बड़ी अंगुली यानी मध्यमा के नीचे शनि पर्वत होता है। शनि पर्वत विकसित यानी उभार लिए हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। इनको धन, वैभव और ख्याति मिलती है। ये मेहनती होते हैं।


मंगल पर्वतः हथेली में मंगल पर्वत की दो स्थितियां होती हैं, जीवन रेखा के ऊपरी भाग के ठीक नीचे, दूसरा हृदय रेखा के नीचे मस्तिष्क रेखा के पास। पहला पर्वत शारीरिक स्थिति, दूसरा मानसिक स्थिति को द्योतक होता है।


जीवन रेखाः गुरु पर्वत यानी तर्जनी अंगुली के निचले भाग के बाद जो गहरी रेखा निकलती है, और शुक्र पर्वत यानी अंगूठे के निचले भाग को घेरे हुए मणिबंध तक ऊपरी भाग पर समाप्त होती है। वह रेखा जीवन रेखा कहलाती है।

Story Loader