Lohri Festival: लोहड़ी संक्रांति का क्षण 8.57 पीएम है। यह त्योहार मुख्य रूप से फसल के लिए ईश्वर का आभार जताने का त्योहार है। साथ ही किसान अगली फसल का उत्पादन अधिक हो, इसके लिए प्रार्थना करते हैं। इसके लिए लोहड़ी (lohri festival) के दिन पंजाब में लोग अलाव जलाते हैं और पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष भंगड़ा और महिलाएं गिद्दा नृत्य करती हैं। इस अलाव में सभी लोग तिल, मूंगफली, रेवड़ी आदि डालकर प्रार्थना करते हैं। इस दिन तिल, गुड़ खाने की भी परंपरा है। इसे बांटा भी जाता है।