
,,
नवग्रहों में से एक शनि को न्याय का देवता माना जाता है, ऐसे में वे दंड के विधान के तहत कर्म के अनुसार दंड प्रदान करते हैं। जिसके चलते हर कोई उनसे भय खाता है। यहीं नहीं शनि को ज्योतिष में दुख का कारक माना गया है, वहीं इनकी कारक देवी मां काली मानी गई हैं, जो इन्हें संचालित करती हैं। शनि के संबंध में मान्यता है कि जब ये किसी से नाराज हो जाते हैं तो उसका सब कुछ तबाह कर देते हैं, वहीं यदि ये किसी पर प्रसन्न हो जाते हैं तो उसे जमीन से उठाकर आसमान पर बैठा देते हैं। ऐसे में जहां शनि का दंड बेहद सख्त होता है तो वहीं इनकी प्रसन्नता जातक को वो आशीर्वाद प्रदान करती है जो किसी अन्य ग्रह द्वारा प्रदान नहीं किया जा सकता।
ऐसे में ये सवाल भी सामने आता है कि इस बात की कैसे जानकारी लगेगी कि शनिदेव आप से प्रसन्न हैं या नाराज? इस संबंध में जानकारों का मत है कि कई बार हम अनजाने में कोई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी हमें जानकारी तक नहीं होती, ऐसे में शनिदेव हमें अलग अलग माध्यम से इस संबंध में संकेत प्रदान कर हमें हमारे द्वारा की गई गलती का एहसास कराते हैं।
दरअसल हिन्दू धर्म में शनि ग्रह शनि देव के रूप में पूजा जाता है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार शनि सूर्य देव के पुत्र हैं। शास्त्रों के अनुसार सूर्य ने श्याम वर्ण के कारण शनि को अपना पुत्र मानने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद से शनि सूर्य से शत्रु भाव रखते हैं। यहां ये भी जान लें कि हाथी, घोड़ा, मोर, हिरण, गधा, गिद्ध और कौआ शनि की मुख्य सवारी हैं। शनि दुनिया में सामंजस्य को बनाए रखने के चलते बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को दण्डित करते हैं। ऐसे में शनि को प्रसन्न रखने के लिए हिन्दू धर्म में जातक शनिवार के दिन शनि देव की आराधना के साथ ही व्रत रखते हुए उन्हें सरसों का तेल अर्पित भी करते हैं।
दरअसल सनातन धर्म के अनुसार शनिदेव न्याय के देवता हैं। ऐसे में जानकारों के अनुसार कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें यदि कोई जातक लगातार अपनाता है तो यह माना जाता है कि शनिदेव ऐसे जातक को कभी परेशान नहीं करते, बल्कि शनिदेव सदैव ऐसे जातक पर कृपा दृष्टि बनी रहती है।
ऐसे जातक के हर संकट को दूर करने में शनिदेव मदद करते हैं, तो चलिए जानते हैं कि किसी जातक की वे कौन सी चीजें या कहें कि आदतें हैं जो शनिदेव को हमेशा प्रसन्न रखती हैं...
1. नाखून बताते हैं शनि की दृष्टि
माना जाता है कि जो भी व्यक्ति समय समय पर अपने नाखून काटने के साथ ही उन्हें साफ भी रखता, ऐसे जातकों का शनिदेव हमेशा ध्यान रखते हैं। वहीं यदि आप अचानक अपने नाखून काटने में आलस करने लगें या आपके नाखून गंदे रहने लगे तो ये इशारा है कि आपको शनि दशा सुधारने के उपाय करें।
2. दान करने वालों से प्रसन्न रहते हैं शनि
जिस किसी व्यक्ति का दिल गरीबों, जरूरतमंदों को देखकर पसीज जाता है और हर तीज-त्योहार पर वह गरीब जरूरतमंद की मदद करता हैं तो ऐसे व्यक्ति पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। जो लोग गरीबों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और कपड़े सच्चे मन से दान करते हैं, तो ऐसे जातकों काशनिदेव आपका हमेशा कल्याण करते हैं।
3. शनिदेव की छत्र-छाया ऐसे पाएं
छाते का उपयोग जहां धूप व बारिश से बचने के लिए किया जाता है, वहीं इसका दान करने वालों पर सदैव शनिदेव की छत्र-छाया बनी रहती है। यदि आपकी अब तक यह आदत नहीं थी तो इसे अपनी अच्छी आदतों में तुरंत शामिल कर लें। कारण ये है कि ऐसा करने वालों पर शनिदेव प्रसन्न होकर अपनी छत्र-छाया बनाए रखते हैं।
4. श्वानों की सेवा
शनिदेव श्वानों यानि कुत्तों की सेवा करने वालों से सदैव प्रसन्न रहते हैं। श्वानों को खाना देने वालों और उनको किसी भी स्थिति में ना सताने वालों के कष्ट शनिदेव हर लेते हैं। इसलिए यदि आप भी शनिदेव के कोप से बचना चाहते हैं तो सदैव श्वानों को प्यार करेें।
5. नेत्रहीन की मदद करें
शनि को खुश करने में किसी भी नेत्रहीन व्यक्ति की मदद करना खास होता है। इसके तहत आप किसी नेत्रहीन को रास्ता बताने में मदद कर सकते हैं। माना जाता है कि जो नेत्रहीन लोगों की अनदेखी न करने वाले और उनकी निरूस्वार्थ मदद करने वालों पर शनिदेव सदैव प्रसन्न रहते अपनी कृपा बरसाते है साथ ही उनकी सफलता-उन्नति में भी शनिदेव के आशीर्वाद का हाथ रहता है।
6. शनिवार का उपवास
शनि की कृपा से उन लोगों के लिए अन्न के भंडार हमेशा खुले रहते हैं जो शनिवार का उपवास रखने के साथ ही गरीबों को भोजन दान देते हैं। ऐसे लोगों पर सदैव शनि की कृपा बनी रहती है। जो कोई जीवन भर ये कार्य करते हैं उन्हें धन-संपदा की कभी कमी नहीं रहती।
7. मछलियों को दाना देना
शनि हमेशा उन लोगों पर प्रसन्न रहते हैं, जो लोग मछलियों को खाना खिलाते हैं। यदि मछलियों को दाना खिलाने की आपकी भी तो उचित होगा कि शनि देव की सदैव कृपा प्राप्त करने के लिए अपनी इस आदत को बनाए रखें।
8. स्वच्छता की आदत
हर रोत स्नान कर खुद को साफ रखने वालों पर भी शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। शनि देव उन लोगों की सदैव मदद करते हैं जो पवित्र रहते हैं।
9. सफाई-कर्मियों की मदद करें
शनिदेव उन लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ते, जो सफाई-कर्मियों का सम्मान करने के साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी करते हैं। जानकारों के अनुसार यह आदत व्यक्ति को भाग्यशाली बनने में मदद करती है। वहीं ऐसे व्यक्तियों से सदैव शनिदेव काफी खुश रहते हैं।
10. जरूरतमंदों की मदद
शनिदेव ऐसे लोगों को बेहद पसंद करते हैं जो लोग जरूरतमंद, परेशान और मेहनतकश लोगों की क्ष्मातानुसार मदद करते हैंैं। ऐसे लोगों के समस्त कष्ट शविदेव मिटा देते हैं।
11. सम्मान करें
वे लोग जो वृद्ध माता-पिता के साथ ही अन्य स्त्रियों को भी मां समान मानकर उनका सम्मान करते हैं उन पर शनिदेव की हमेशा कृपा बनी रहती है।
12. पौधारोपण और पूजन
शनि को प्रसन्न रखने के लिए पौधारोपण के साथ ही पेड़ों का पूजन भी अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है कि शनिदेव उन लोगों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं जो पीपल और बरगद की पूजा करते हैं।
Must Read-
13. भगवान शिव की पूजा
भगवान शिव शनि के गुरु हैं, ऐसे में जो लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं उन पर शनि सदैव प्रसन्न रहते है। कहा जाता है कि शनिदेव उन लोगों का सदैव ध्यान रखते हैं जो हर रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाने के अलावा उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
14. पितरों का श्राद्ध
शनिदेव ऐसे लोगों पर प्रसन्न होकर उनके समस्त कष्ट दूर कर देते है तो अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं।
15. ईमानदारी से धन अर्जन
शनिदेव ऐसे लोगों को अपार लक्ष्मी का वर देते हैं जो किसी को बिना नुकसान पहुंचाए, सही और धर्म की राह पर चलकर धन अर्जित करते हैं। वहीं शनि ऐसे लोगों से रुष्ट हो जाते हैं जो ब्याजखोरी करते हैं।
16. हनुमान जी की आराधना
शनिदेव ऐसे लोगों के सदैव रक्षक बनकर उनकी रक्षा करते हैं, जिनके इष्ट देव हनुमान होते हैं या जो हनुमान जी को अपना इष्ट देवता बनाता है।
17. कोई विपत्ति नहीं आने देते
शनि उनके दोस्त बन जाते हैं जो श्रीकृष्ण को अपना इष्ट देव मानते हैं। इसके साथ ही शनि देव इन पर किसी प्रकार की विपत्ति का भार भी नहीं आने देते।
18. दिव्यांगों की सहायता
शनिदेव उन लोगों से सदैव प्रसन्न रहते हैं जो दिव्यांगों की सहायता करते है। इस तरह के लोगों का सदैव कल्याण करते हैं शनि।
19. शराब से दूरी
शनिदेव को शराब का सेवन नाराज करता है। ऐसे में जो लोग मदिरापान से दूर रहते हैं, उन पर शनिदेव की सदैव कृपा बनी रहती है।
20. शाकाहारियों पर विशेष कृपा
शनिदेव उन लोगों पर विशेष कृपा रखते हैं जो लोग शाकाहारी होते हैं यानि मांस, मछली, मीट से दूर रहते हैं। ऐसे लोगों पर प्रसन्न होकर शनिदेव उनके परिवार का भी भला करते हैं।
21. इनका भाग्य खोल देते हैं शनिदेव
वे लोग जो सातमुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं कहा जाता है कि शनिदेव उनका भाग्य खोल देते हैं। ऐसे में माना जाता है कि जिनकी रुद्राक्ष पहनने की आदत होती है शनिदेव उन्हें शुभ फल प्रदान करते हैं।
22. कुष्ठ रोगियों की मदद
शनि भी ऐसे लोगों से सदैव प्रसन्न रहते हैं, जो कुष्ठ रोगियों की सेवा करते हैं। शनिदेव ऐसे लोगों को सभी प्रकार के कष्टों व परेशानियों से बचाने में भी मदद करते हैं।
Published on:
25 Aug 2023 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
