
,,
Mangal Margi 2023 effects: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों का परिवर्तन की एक निश्चित अवधि मानी गई है। वहीं ये भी माना जाता है कि ग्रहों का इस परिवर्तन का प्रभाव हर किसी पर होता है। यानि इनके परिवर्तन का असर देश दुनिया के साथ 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में लगातार परिवर्तन कर रहे ग्रहों के बीच ज्योतिष गणना के अनुसार, नए साल 2023 में शुक्रवार 13 जनवरी को देवताओं के सेनापति यानि देवसेनापति मंगल, शुक्र की राशि वृषभ में मार्गी होने वाले हैं। जिसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।
ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वर्तमान में वृषभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। ऐसे में 13 जनवार 2023 को शुक्र की राशि वृषभ में मंगल के मार्गी होने से एक ओर जहां कुछ राशियों के जीवन में शुभ असर देखने को मिलेगा, तो वहीं इसके प्रभाव से कई राशियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।
साल 2023 में मंगल मार्गी का असर
पंडित शर्मा के अनुसार ज्योतिष गणना के हिसाब से मंगल 13 जनवरी को शुक्रवार के दिन शुक्र की राशि वृषभ में सुबह 2 बजकर 27 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद वे सोमवार, 13 मार्च 2023 की सुबह 5 बजकर 33 मिनट से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तो चलिए आज जानते हैं कि साल 2023 के पहले महीने यानि जनवरी में किन राशियों के लिए मंगल का मार्गी होना लाभकारी रहेगा।
- मेष राशि:
मंगल की राशि मेष से द्वितीय भाव में मंगल मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष में दूसरा भाव धन और वाणी का स्थान माना जाता है। ऐसे में मंगल का मार्गी होने इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करने के साथ ही, लंबे समय से रुका हुआ पैसे की वापसी कराएगा। वहीं इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही कार्य स्थल में इनके काम की प्रशंसा होगी। मेष राशि के बेरोजगारों को भी इस परिवर्तन का फायदा मिलेगा। जबकि मेष राशि के शिक्षक, मीडिया कर्मी, सोशल वर्कर आदि क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को इस दौरान विशेष सफलता मिलने की संभावना है।
- कर्क राशि:
मंगल ग्रह का मार्गी होना चंद्र की राशि कर्क के जातकों के लिए भी फायदेमंद रहेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में विशेष लाभ मिलता दिख रहा है। साथ ही इस काल में पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है।
- वृश्चिक राशि:
मंगल की राशि वृश्चिक से मंगल का सातवें भाव में मार्गी होना सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत देता दिख रहा है। इसके चलते वृश्चिक के जातकों को इस समयावधि में विवाह में आने वाली हर अड़चन से मुक्ति मिलती दिख रही है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ जीवन में और आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं। इसके अलावा अविवाहितों के लिए विवाह के कुछ प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
- कुंभ राशि:
शनि की कुंभ राशि से मंगल चतुर्थ यानि सुख व माता के भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस भाव को भौतिक सुख का स्थान माना जाता है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान हर क्षेत्र में जीत मिलने की उम्मीद है। वहीं तनाव व शारीरिक समस्याओं से छुटकारा की संभावना के बीच इस दौरान कुंभ के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। वहीं प्रॉपर्टी में निवेश के मामले में सतर्क रहना होगा, यानि पूरी तरह से जांच के बाद ली गई प्रॉपर्टी आपको विशेष लाभ भी दे सकती है। कार्यस्थल में काम की प्रशंसा के बीच पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं।
इन राशि वालों के लिए बन सकता है परेशानी का कारण:
वृषभ राशि: ये परिवर्तन आपकी ही राशि में होने से इससे सबसे ज्यादा आप ही प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि: इस दौरान फालतु के खर्चो व झगड़ों से दूरी बनाए रखें।
सिंह राशि: कार्य के प्रति सतर्क रहें साथ ही पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
तुला राशि: उंचाई से दूर रहे, किसी से भी बोलें तो सोच समझकर बोलें। साथ ही सड़क पर कहीं भी आते जाते में सावधान रहें। वाहन आदि संभल की चलाएं।
धनु राशि: शत्रुओं से संभल कर रहे वे इस समय आपके विरुद्ध षडयंत्र बना सकते हैं। इसके अलावा अपना पूरा ख्याल रखते हुए अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान दें, क्योंकि इस समय आपको रोग घेर सकते हैं।
इन राशि वालों के लिए सामान्य:
मकर,कन्या व मीन राशि के जातकों के लिए ये समय सामान्य रहेगा। कन्या राशि वालों को भाग्य में जरूर इस दौरान कुछ अड़चन आ सकती है। जबकि मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बच्चों पर विशेष ध्यान देने का रहेगा। मीन राशि वालों को सोच समझकर बोलना हितकर रहेगा, वहीं अपने भाई बहनों से भी संबंध सुधार कर रखने होंगे।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
