
,,
ग्रहण का हिंदू परंपरा में एक खास स्थान है। ग्रहण मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं- सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण। इनमें से किसी भी ग्रहण को अच्छा नहीं माना गया है, क्योंकि ग्रहण का अर्थ होता है ग्रास करना, ऐसे में इन ग्रहणों में सूर्य या चंद्र का ग्रास होता है। जो कि दोनों ही हिंदू परंपरा में पूजनीय माने गए हैं।
ऐसे में जल्द ही अब दिवाली के अगले दिन एक सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है, यहां ये जान लें कि सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण भी मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं- खग्रास और खण्डग्रास। जब ग्रहण पूर्णरूपेण ग्रास होने पर हल्का सा दृश्यमान होता है तो उसे खग्रास एवं कुछ हद तक ग्रास होने के बाद बाकी बचा हिस्सा दृश्यमान होता है तब उसे खण्डग्रास कहा जाता है।
25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई देने वाला पहला और साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। यह सूर्यग्रहण लगभग पूरे भारत में दिखाई देगा।
इस दिन करीब 4 ग्रह एक साथ रहने वाले हैं। जिसका प्रभाव भी सभी राशियों पर पड़ेगा, दरअसल इस दौरान चंद्रमा, सूर्य, शुक्र और केतु ये सभी ग्रह एक साथ तुला राशि में रहेंगे। तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर असर...
सूर्यग्रहण का समय: कार्तिक अमावस को लगने वाला ये खण्डग्रास सूर्यग्रहण : khandgrass surya grahan मंगलवार,25 अक्टूबर 2022 को होगा। इस ग्रहण का स्पर्शकाल दोपहर 4 बजकर 31 मिनिट, जबकि मध्यकाल 5 बजकर 14 मिनिट और समाप्ति सायंकाल 5 बजकर 57 मिनिट पर होगी।
ग्रहण के दौरान सूतककाल Surya grahan sutak kaal: इस ग्रहण का सूतक काल सुबह 4 बजे से मान्य होगा, दरअसल धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में भारत में इसका सूतक काल सुबह 4 बजे से मान्य होगा। इसी के चलते इस साल गोवर्धन पूजा 25 की बजाय 26 अक्टूबर को होगी और भाई दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
सूतक यहां नहीं होगा मान्य- यह खण्डग्रास सूर्यग्रहण देश के असम, गुवाहाटी, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैण्ड, अरूणाचल प्रदेश में दृश्यमान नहीं होगा। ऐसे में स्थानों पर ग्रहण का सूतक व यम-नियम मान्य नहीं होगें।
सूर्य ग्रहण का क्या होगा राशियों पर प्रभाव - Surya grahan 2022 ka rashiyo par prabhav: इस खण्डग्रास सूर्यग्रहण का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। अशुभ राशि वाले जातक ग्रहण काल में जप-तप-दान-ध्यान कर इसके दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं।
शुभफल- वृषभ, सिंह, धनु, मकर
मध्यम फल- मेष, मिथुन, कन्या, कुम्भ
अशुभ फल- कर्क, तुला, वृश्चिक, मीन
1. सूर्यग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Aries
इस दौरान मेष राशि वालों को अधिक सावधानी रखनी होगी। इसके चलते पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव के अलावा जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस समय दोनों के बीच सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक निवेश के मामले में भी दोनों के मध्य तनाव रह सकता है। उचित होगा कि बड़े आर्थिक निवेश को फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दें।
2. सूर्यग्रहण का वृषभ राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Taurus
सूर्य ग्रहण के चलते यह समय आपके लिए चुनौतियों से भरा साबित होने की संभावना है। किसी बात के कारण इस समय आपको तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर्स से टकराव या मनमुटाव होने के अलावा परिवारीजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है।
3. सूर्यग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Gemini
इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा साथ ही आपकों निवेश में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय रहेगा। खर्चों में कमी के बीच यह समय आपके लिए लेन- देन के मामले में काफी शुभ रहेगा।
4. सूर्यग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Cancer
धन लाभ के साथ ही इस राशि के जातकों को कई अच्छी खबर भी मिलने के अलावा इस समय आर्थिक परेशानियां भी कम हो सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं का हल होगा। खुद को काफी हद तक सुखी महसूस करेंगे। लेकिन इस दौरान आने वाला तनाव आपकी सारी खुशियों को बहा देगा।
5. सूर्यग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on LEO
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के चलते इस समय आप नया मकान या घर खरीद सकते हैं। नए कार्य को शुरू करने के लिए समय शुभ होने के साथ ही ये समय दांपत्य जीवन के लिए भी सुखमयी रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने के साथ ही ये समय लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा। परंतु लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
6. सूर्यग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Virgo
ये समय व्यापार के लिए काफी शुभ होने के चलते इस समय आप नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता के बीच धन- लाभ तो होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।
7. सूर्यग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Libra
सूर्यग्रहण आपकी राशि में ही होने के चलते इसका सबसे अधिक प्रभाव आपकी राशि पर ही दिखेगा। ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहना होगा, अन्यथा आप दुर्घटना आदि का शिकार हो सकता है। उचित रहेगा कि जलक्षेत्र के आसपास थोड़ा संभलकर रहने के अलावा वाहन का प्रयोग भी संभलकर करें। उचित होगा कि इन दौरान चिंता को खुद से दूर कर स्वयं पर नकारात्मकता को हावी न होने दें।
8. सूर्यग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Scorpio
ये समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता, आपको तमाम कोशिशों के बावजूद तरक्की मिलने में संदेह है। यहां तक की आपको के टिके रहने के लिए तक काफी मेहनत करनी होगी।
उचित होगा इस दौरान उधार आदि लेने से बचें और न ही किसी के पैसे दें। आपमें से कुछ को इस समय व्यापार में लाभ हो सकता है। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। उचित होगा कि अपने खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।
9. सूर्यग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Sagittarius
यह ग्रहण आपके लिए थोड़े फायदे वाला रहने की संभावना है। लाभ हो सकता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बने रहने से आपको कई जगहों से लाभ संभव है। इस समय आप मकान या वाहन भी खरीद सकते हैं। जरा सी मेहनत आपको अचानक बूम देगी, यहां तक की अपके बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते हैं।
10. सूर्यग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव ; Effect of solar eclipse on Capricorn
समय अच्छा है, जो लाभ भी देकर जाएगा, लेकिन इसके लिए कुछ सावधानियां आवश्यक हैं। जिसके तहत इस दौरान आपको कॅरियर और कारोबार में भी संभलकर चलना होगा। अधिकारियों से विवादों में न उलझते हुए अपने इगो पर कंट्रोल रखें और मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए हर काम करें। इसके अलावा सेहत को लेकर भी आपको अपना ध्यान रखना होगा।
11. सूर्यग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Aquarius
यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जहां एक ओर आर्थिक बढ़ोतरी के साथ धन लाभ होने के साथ ही कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। तो वहीं आपकी मेहनत का आपको पूरा लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। हर बात में आने वाली रुकावट आपको काफी हद तक परेशान करेगी।
12. सूर्यग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Pisces
यह समय आपके लिए अशुभ फल लाता दिख रहा है। यह समय बहुत ज्यादा कष्ट दायक रहेगा। तमाम कोशिशों के बावजूद सफलता आपसे दूर रहेगी। ऐसे में आपको इस समस्याओं से बचने के लिए प्रभु का सुमिरन करना होगा, जिससे आपकी समस्याओं में कुछ कमी आएगी। विवादों से दूर रहते हुए आपको शांति से केवल अपने काम की ओर फोकस रहने की स्थिति आपको भविष्य में कुछ विशेष प्रदान करेगी।
Published on:
17 Oct 2022 01:51 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
