
वृषभ राशि के लड़कों की जानें खासियत
पजेसिव होते हैं वृषभ राशि के लोग
ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि का तत्व पृथ्वी है। इसके कारण वृषभ राशि के पुरुष और महिला जमीन से जुड़े और स्थिर चित्त वाले होते हैं। ये विश्वसनीय और मेहनती होते हैं। ये जिद्दी और अपने तरीके से काम करने वाले भी होते हैं। इसी के साथ ये कामुक, रोमांटिक और भौतिकवादी भी होते हैं। हैं। ये धैर्यवान वफादार और स्नेही होते हैं। साथ ही स्वामित्व को लेकर चौंकन्ने और जिद्दी स्वभाव वाले होते हैं।
मितव्ययी होते हैं वृष राशि के लोग
वृषभ राशि के लोग अपने स्वयं के धन को लेकर काफी कंजूस हो सकते हैं, वे हमेशा दूसरों की आर्थिक मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। वे बहुत ही वफादार और मेहनती कर्मचारी भी होते हैं। हमेशा सही काम करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं।
कुछ लोग मस्ती करने वाले होते हैं
वृषभ राशि वाले लोग प्रायः अक्खड़ और आक्रामक माने जाते हैं और कुछ जीवन की मस्ती का आनंद लेने वाले माने जाते हैं। हालांकि ये निश्छल होते हैं और कई बार निष्क्रिय रहते हैं। जब ये देखते हैं कि समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तब वे इतने गतिशील हो जाते हैं कि उसका हल ढूंढकर ही रहते हैं। ये लोग अपनी वाणी से सैकड़ों लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
कला में होती है रूचि
वृषभ राशि वाले लोग प्रायः कलाप्रिय, भक्त, सहानुभूतिपूर्ण, दयालु प्रकृति वाले और अच्छे प्रेमी होते हैं, ये परिवर्तन पसंद करते हैं। वृषभ राशि वाले व्यक्ति चतुर होते हैं और अपने मन की बात का आसानी से पता नहीं लगने देते। ये जो भी काम हाथ में लेते हैं पूरा करके ही दम लेते हैं। नेत्रों को सुंदर लगने वाली वस्तुओं पर मुग्ध रहते हैं। परिश्रम को विशेष महत्व देते हैं। ये हर चीज के सर्वोत्तम रूप को पाना चाहते हैं चाहे प्रेम हो या भोजन।
ऐसे लोगों से रहते हैं नाराज
ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि वाले मिथ्यावादी या घमंडी प्रकृति के व्यक्ति या अशिष्टाचार करने वाले व्यक्ति से हमेशा नाराज रहते हैं। ये अपमान सहन नहीं करते हैं। इनकी गणनाएं शुद्ध होती हैं तथा उसमें सत्य असत्य की परख होती है। उन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। अपने कार्य में ये धोखा नहीं खाते। इस राशि वालों को जीवनमें सफलता अधिक मिलती है और लज्जित होने के अवसर कम प्राप्त होते हैं।
पूरी तरह से कोई समझ नहीं पाता
वृषभ राशि वाले शीघ्रता से अपना काम करते हैं। जहां जाने में दूसरों को भय हो, यह स्वयं पहल करते हैं और अपनी योग्यता के बल पर चुनौतियों को स्वीकार कर, उन्हें पराजित करते हैं। इन्हें संतुष्ट कर पाना कठिन होता है। वृषभ राशि वाले व्यक्ति के चरित्र को सही-सही आंका नहीं जा सकता है। अत्यंत निकट संपर्क में रहकर ही उनके विषय में कुछ जाना जा सकता है। पूरी तरह से उन्हें कोई कभी भी नहीं समझ सकता है।
Updated on:
15 Dec 2023 05:48 pm
Published on:
15 Dec 2023 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
