
आज ब्लैक मून
केदार योग (Kedar Yog): ज्योतिषियों के अनुसार 23 अप्रैल को 500 साल बाद बेहद शुभ केदार योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण तब होता है जब कुंडली के चार भाव में सात ग्रह मौजूद होते हैं तब केदार योग बनता है। इसका मेष , सिंह और धनु राशि के जातकों को बेहद शुभ फल मिलने वाला है। आइये जानते हैं इन तीनों राशियों को किस क्षेत्र से खुशखबरी मिलने वाली है।
मेष राशिः केदार योग के प्रभाव से मेष राशि के जातक जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातक इस योग के प्रभाव से बचत करने में भी कामयाब होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में समस्या चल रही है तो इस अवधि में इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, तरक्की और वेतनवृद्धि का योग है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इस अवधि में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। धन लाभ के भी योग हैं।
सिंह राशिः केदार योग का फायदा सिंह राशि के जातक को भी मिलने वाला है। इस योग के प्रभाव से बिगड़ रहे काम बन जाएंगे, सिंह राशि के जो जातक नौकरी तलाश रहे हैं। केदार योग के प्रभाव से उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे सिंह राशि के जातकों के लिए यह शुभ समय है। इसके अलावा इस राशि वालों को अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। इस समय कई आर्थिक लाभ हो सकते हैं। इस समय आपकी वाणी भी दूसरों का दिल जीत लेगी, कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अनुकूल और शुभ फलदेने वाला है।
धनु राशिः केदार योग धनु राशि के जातकों के लिए भी शुभफल देने वाला है। इस समय आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। बॉस खुश रहेंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इस समय निवेश से आपको लाभ मिलेगा, भवन और वाहन सुख का योग बन रहा है। बुध गोचर धनु राशि के विद्यार्थियों को शुभ फल का कारण बनेगा। उन्हें सफलता मिलेगी, वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा। लव लाइफ शानदार रहने वाली है।
Updated on:
14 Apr 2023 09:29 pm
Published on:
14 Apr 2023 09:28 pm

