धर्म/ज्योतिष

क्या वाकई बिल्ली रास्ता काट जाए, तो कुछ बुरा होता है? आखिर क्यों माना है इसे अशुभ

Know effects What Happens When Black Cat Crosses Your Path: पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्यों से जानते हैं बिल्ली का अस्तित्व...साथ ही यह भी कि इसके पीछे साइंटिफिक थ्योरी क्या है? हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है यह लेख पूरी तरह से लोक मान्यताओं पर और सोशल मीडिया पर नजर आने वाली साइंटिफिक थ्योरी पर आधारित है...

3 min read
Jun 01, 2023

Know effects What Happens When Black Cat Crosses Your Path: खुशबू अग्रवाल कहती हैं कि उनके यहां बिल्ली को बेहद अशुभ माना जाता है। उनका मानना है कि बिल्ली अगर रोज-रोज घर में आने लगे, तो समझ लेना चाहिए कि घर में गरीबी आने वाली है। बिल्ली रास्ता काट जाए, तो यह भी अशुभ होता है।

वहीं निधि श्रीवास्तव कहती हैं कि सफेद बिल्ली पार्वती जी का ही रूप है, लेकिन काली बिल्ली घर में आ जाए, तो घर-परिवार पर संकट तय होता है। यह संकट किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है। इसीलिए काली बिल्ली का घर में होना शुभ नहीं माना जाता।

ऐसी न जानें कितनी मान्यताएं हैं, जो बिल्ली को अशुभ साबित करती हैं। हालांकि ये मान्यताएं सबसे ज्यादा भारत में ही मानी जाती हैं। अब सवाल यह है कि हमारी रियल लाइफ में ये मान्यताएं असल में कहां से और कैसे आ गईं? इन मान्यताओं में कितनी सच्चाई है? पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्यों से जानते हैं बिल्ली का अस्तित्व...साथ ही यह भी कि इसके पीछे साइंटिफिक थ्योरी क्या है? हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है यह लेख पूरी तरह से लोक मान्यताओं पर और सोशल मीडिया पर नजर आने वाली साइंटिफिक थ्योरी पर आधारित है...

यहां जानें बिल्ली के बारे में क्या कहते हैं लोग

एस्ट्रोलॉजर अरविंद तिवारी का कहना है कि ज्योतिष शास्त्र में बिल्ली राहु की सवारी है। वहीं राहु एक पापी और राक्षस ग्रह है, जो हमेशा ही अशुभ संकेत देता है। राहु को दुर्घटना का कारक माना जाता है, इसीलिए माना जाता है कि बिल्ली जब रास्ता काट जाए, तो फिर कहीं भी आना-जाना टालना चाहिए। नहीं तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

सफेद नहीं काली बिल्ली होती है अशुभ
वहीं लोग सफेद बिल्ली को बेहद शुभ मानते हैं। मिनी जनार्दन कहती हैं कि सफेद बिल्ली शुभ होती है। लेकिन काली बिल्ली को उनके यहां बेहद अशुभ माना जाता है। खासतौर पर उसका घर में आना-जाना, घर के आसपास घूमना। रात में रोना यह उनक ेघर-परिवार में शुभ नहीं माना जाता। वहीं ज्योतिष में काले रंग की बिल्ली को इसलिए अशुभ माना जाता है कि उसका काला रंग शनि से जुड़ा है। वहीं शनिदेव कर्मों की सजा देते हैं। वो रहम नहीं करते। ऐसे में काली बिल्ली को और भी ज्यादा अशुभ माना जाता है।

क्या कहती है माइथोलॉजी
यदि हम माइथोलॉजी की बात करें, तो काली बिल्ली को अशुभ माने जाने की मान्यता प्राचीन मिस्र से मानी जाती है। वहां से उपलब्ध लेखों में जिक्र मिलता है कि काली बिल्ली एक शैतानी जीव है। वहां के लेखों में ही बिल्ली से जुड़ी मान्यताओं की छाप नहीं मिलती, बल्कि वहां कला के अद्भुत नमूने माने जाने वाले पिरामिडों में भी बिल्ली की कलाकृतियां नजर आती हैं। चूंकि काले रंग को ही नेगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। तो काली बिल्ली को तो अशुभ होना ही है। इसीलिए इसे भी नेगेटिव एनर्जी देने वाला माना जाता है।

जानें क्या कहती है साइंटिफिक थ्योरीज

1. बिल्ली का रास्ता काटना क्यों माना जाने लगा अशुभ
ब्लैक डेथ के नाम से मशहूर प्लेग ने यूरोप की आधी से ज्यादा आबादी को खत्म कर दिया था। चूहों की यह बीमारी कई बार पूरी दुनिया में फैली है। और बिल्ली चूहों को खाती है। ऐसे में जब प्लेग फैला उस समय में यदि बिल्ली आपके पास से भी गुजर जाती, तो उससे लोगों को इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से संक्रमित होने का डर इस मान्यता को बल देता है।

2. काली बिल्ली ही अशुभ क्यों?
दरअसल काले रंग को नेगेटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। वहीं एक ऐसा दौर भी गुजरा है, जब बिजली नहीं थी। अंधेरा होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर नहीं आते थे। ऐसी काली स्याह रात में यदि काली बिल्ली नजर भी आए, तो उसकी केवल आंखें ही दिखाई देंगी। ऐसे में ये चमकती आंखें ही लोगों के डर की वजह बनी और काली बिल्ली भी अशुभ हो चली।

3. फैलाती हैं ज्यादा गंदगी

दरअसल बिल्ली एक ऐसा जीव है, जो जीव-जंतुओं को खाती है। खासतौर पर चूहे चट करना उसकी आदत होती है। ऐसे में इससे किसी भी तरह के इंफेक्शन होने और बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। यानी ये पूरी तरह से अनहाइजीनिक होती हैं। चाहे बाहर घूमने वाली बिल्ली हो या फिर पालतू बिल्ली। क्योंकि पालतू बिल्ली को भी रोजाना नहलाया नहीं जा सकता। वहीं बिल्लियां गंदगी भी बहुत फैलाती हैं। यही कारण है कि इन्हें सामाजिक रूप से अशुभ मान लिया गया।

यहां बिल्ली रास्ता काट जाए तो माना जाता है बेहद शुभ
भारत के साथ ही अमेरिका या ग्रीक देशों में भले ही बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना जाता हो, लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जो काली बिल्ली के रास्ता काटने पर निराश नहीं बल्कि खुश होते हैँ। इन देशों में ब्रिटेन, जर्मनी, आयरलैंड शामिल है। वहीं स्कॉटलैंड में बिल्ली के घर में आने को बेहद शुभ माना जाता है। यहां माना जाता है कि बिल्ली यदि घर में आती है, तो समझना चाहिए कि आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशियां आने वाली हैं।

Updated on:
01 Jun 2023 06:27 pm
Published on:
01 Jun 2023 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर