
dreams
नई दिल्ली। अक्सर हमें सोते वक्त सपने दिखते हैं। ये सपने अच्छे और बुरे कोई भी हो सकते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनको देखने का कुछ खास मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में घटित होने वाली घटनाएं शुभ और अशुभ संकेत देती हैं और आपके भविष्य़ के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। आइए जानते है इन सपनों के संकेत को जो आने वाले समय के बारे में बताते है।
मर हुआ इंसान
अगर सपने में कोई मर हुआ इंसान बात करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की कोई बहुत पुरानी इच्छा जल्द ही पूरी हो जाएगी।
घोड़े पर चढ़ना
सपने में खुद को घोड़े पर चढ़ते हुए देखने का अर्थ बहुत ही शुभ है। इसका मतलब व्यापार और व्यवसाय में भी आपको जल्द ही अच्छा मुनाफा मिलेगा। वहीं अगर आप नौकरीपेशा हैं तो प्रोन्नति मिलने वाली है। वहीं इसके विपरीत खुद को घोड़े से गिरते हुए सपने में देखना बहुत ही अशुभ होता है। आपको किसी काम में बहुत बड़ी हानि होने वाली है।
कुत्ता देखना
सपने में कुत्ता दिखने पर इसका परिणाम शुभ एवं अशुभ दोनों हो सकते हैं। यह सपने की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर आपने कुत्ते को सपने में चुपचाप बैठे देखा है। यह आपके अच्छे एवं सच्चे दोस्त होने की बात बताता है। जबकि ख्वाब में कुत्ते को रोता हुआ देखना बहुत अशुभ माना जाता है।
मधुमक्खी का छत्ता
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मधुमक्खियों का छाता देखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों में एकता बनने के साथ रिश्तों में मिठास आती है। इसके विपरित मधुमक्खी फूल पर बैठी दिखे तो इससे कारोबार व नौकरी में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
बिल्लियों का दिखना
ज्योतिष शास्त्र में बिल्ली को अशुभ माना जाता है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति के सपने में बिल्लियां दिखती है तो यह नुकसान की ओर इशारा करता है। यह दर्शाता है कि भविष्य में आपको किसी में क्षेत्र में हानि उठानी पड सकती है। यदि आपको बिल्लियां स्वप्न में लडती हुईं दिखे तो यह किसी दुश्मन का आपको छले जाने का संकेत होता है।
दर्पण में चेहरा देखना
सपने में आप दर्पण में अपने चेहरे को निहार रहे हैं तो ऐसे सपनों का परिणाम बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि आपकी लव लाइफ में प्यार की मिठास और भी ज्यादा घुलने वाली है। ऐसा सपना किसी स्त्री से प्रेम बढ़ने का प्रतीक माना जाता है।
आग लगना
अगर सपने में आग दिखे तो धन से जुड़ी परेशानी दूर होने के रूखा हुआ पैसा वापिस मिलने के शुभ संयोग बनते हैं। मगर इसके विपरित आग में किसी को जलता हुआ देखना अशुभ माना जाता है। इससे व्यापार, कारोबार में रूकावटें आती है।
Published on:
27 Feb 2021 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
