3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाह के बाद चमकती है इस राशि की लड़कियों की किस्मत, पति के साथ जीवन में आती है सुख समृद्धि

Libra Girls की किस्मत विवाह के बाद चमकती है, तुला राशि की लड़कियां विवाह के बाद सुख समृद्धि प्राप्त करती हैं। पुरुषों के साथ भी ऐसा होता है तो जानिए तुला राशि का जीवनसाथी, तुला राशि का भाग्य समेत तुला राशि की लड़कियां कैसे होती हैं जैसे सवालों के जवाब..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 12, 2023

libra.jpg

तुला राशि का व्यक्तित्व

तुला राशि की विशेषताएं
ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के स्वामी सुख समृद्धि के प्रदाता ग्रह शुक्र हैं। इसी वजह से इस राशि के स्त्री पुरुष बेहद भाग्यशाली होते हैं। खास बात यह है कि तुला राशि की स्त्री को पति और पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है। स्त्री के कहने में चलने से इनका जीवन सुखी बन सकता है। इनको स्वप्न अधिक आते हैं। एक संतान भाग्यशाली होती है।
ज्योतिष के अनुसार तुला राशि वाले व्यक्तियों को एक ऐसे जीवनसाथी की जरूरत होती है, जो उसकी प्रकृति और योजनाओं को समझ सके। तुला राशि वाला शख्स अपने जीवनसाथी में सुधार लाने का प्रयास करता है। इनके एक से अधिक विवाह और तलाक की संभावना रहती है।


ये हैं तुला राशि वालों के दोस्त
तुला राशि वालों की मिथुन, कुंभ राशि वालों से अधिक और सिंह राशि वालों से कम पटती है। तुला राशि वालों के जीवन में विवाह का बहुत महत्व होता है। इस राशि वालों का विवाह अक्सर कम उम्र में हो जाता है। सामाजिक बंधनों के कारण इन्हें प्रेम संबंधों में प्रायः असफलता ही मिलती है। इस राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति सहयोग, प्रेम, विवाह, साझेदारी तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास करता है, फिर भी उसके सहायक कम होते हैं।


इस राशि वालों के जीवन में नहीं रहती धन की कमी
तुला राशि के व्यक्ति व्यापार के क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं। ये जिस व्यवसाय को शुरू करते हैं, उस क्षेत्र में संघर्ष कर शीघ्र ही धन और प्रतिष्ठा दोनों कमाते हैं। इनका आर्थिक पक्ष ठीक रहता है। तुला राशि के लोग खर्चीले, विदेशों में भ्रमण करने वाले होते हैं। आर्थिक रूप से इनका जीवन अच्छा रहता है। धन की कभी कमी नहीं रहती है। कभी धन की कमी हो तो कहीं से उसकी पूर्ति हो जाती है।

ये भी पढ़ेंः पुरुषों को दीवाना बना लेती हैं इस राशि की लड़कियां, जानें व्यक्तित्व की अन्य विशेषताएं


तुला राशि वालों की आजीविका
सामान्य तौर पर तुला राशि के लोग कूटनीतिज्ञ, वकील, संगीतज्ञ, संपादक, अतिथि सत्कारकर्ता, सुगंध निर्माण और अभिनेता के रूप में सफलता प्राप्त करते हैं। ये अच्छे न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ, प्रोफेसर, कलाकार और व्यापारी होते हैं। तुला राशि के लोग साहित्य, संगीत, नृत्य, टेलरिंग, चित्रकारी, खिलौने बनाना आदि के कामों में कुशल होते हैं। वह ऊंचे दर्जे के वकील अथवा चिकित्सक भी होते हैं। इस राशि के लोगों का भाग्योदय प्रायः जीवन के मध्यकाल में होता है।


इस उम्र में खुलती है किस्मत
तुला राशि के लोग 5 से 20 वर्ष तक की आयु तक का जीवन प्रायः खेलकूद और आनंद में बिताते हैं। 21 से 30 वर्ष की आयु तक इन्हें विभिन्न प्रकार के मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद इनके जीवन का अंतिम भाग अच्छा बीतता है।