यह अपनी बात को जहां अत्यंत खूबसूरती से रखती हैं, वहीं दूसरों से बातें भी तन्मयता से सुनती हैं, जिसके चलते अपनापन महसूस होने के चलते दूसरों की इन से बात करने में रूचि बढ़ जाती है। इस राशि वाली महिलाओं के व्यवहार के चलते इनकी जिंदगी में कभी भी दोस्तों की कमी नहीं होती है। इनके बात कहने का तरीका ऐसा होता है कि मानो कि वह हर किसी को अपना सबसे अच्छा और खास दोस्त मानती हैं, वहीं कोई बात शेयर करने की बात आने पर यह काफी चूजी हो जाती हैं। ऐसे में ये केवल उन दोस्तों को अपने दिल की बात बताती हैं, जिन पर इन्हें पूरा विश्वास होता है।