5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandra Grahan 2023: 12 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बना यह योग, इन तीन राशियों की चमकाने जा रहा है किस्मत

Lunar Eclipse 2023 held in this yoga after 12 years will shine luck 3 zodiac: यह ग्रहण तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में लग रहा है। वहीं इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। यह योग 12 वर्ष बाद बन रहा है। आज चतुर्ग्रही योग में चंद्र ग्रहण लग रहा है। यानी चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, बुध, गुरु और राहु, ये चारों ही ग्रहण मेष राशि में विराजे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 05, 2023

lunar_eclipse_effects_on_your_zodiac_signs.jpg

Lunar Eclipse 2023 held in this yoga after 12 years will shine luck 3 zodiac: वैशाख पूर्णिमा पर साल 2023 का दूसरा ग्रहण तथा पहला चंद्र ग्रहण लगा है। दरअसल पहला ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को सूर्य पर लगा था। उसके 15 दिन बाद 5 मई को चंद्र ग्रहण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रहण लगता है, तो उसका प्रभाव सम्पूर्ण मानव जाति पर शुभ या अशुभ रूप से पड़ता है। पिछले तीन साल से संयोग भी बन रहा है कि चंद्र ग्रहण लगातार वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर हो रहा है। यह ग्रहण तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में लग रहा है। वहीं इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। यह योग 12 वर्ष बाद बन रहा है। चतुर्ग्रही योग में चंद्र ग्रहण के प्रभाव से राशि चक्र की 12 राशियों में से तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाले इस चतुर्ग्रही योग का लाभ मिलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कौन-कौन सी हैं वो लकी राशियां...

मेष
मेष राशि में चतुर्ग्रही ग्रहों के योग के दौरान लगा चंद्र ग्रहण इस राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए शानदार लाभ का समय है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। कार्यों में सफलताएं मिल सकती हैं।

सिंह
चतुर्ग्रही योग में लगा चंद्र ग्रहण इस राशि के लोगों के लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। इन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है। आय बढ़ेगी। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए भी यह मुनाफा कमाने के अवसर बनेंगे। वहीं आपकी जो भी महत्वकांक्षाएं हैं वो जल्द ही पूरी होंगी।

धनु
चतुर्ग्रही योग में चंद्र ग्रहण से इस राशि के लोगों को कई शुभ समाचार मिलेंगे। यह चंद्र ग्रहण आपके लिए लाभ दिलाने वाला साबित होगा। धन लाभ के कई अवसर आपको मिलेंगे। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:Jaya Kishori: एक कथा की इतने लाख फीस लेती हैं जया किशोरी, जानिए उनकी कुल संपत्ति के बारे में और ये कहां करती हैं इनवेस्ट