5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

makar sankranti 2023 date: मकर संक्रांति 2023 पर राशि अनुसार करें दान, धन और सौभाग्य में होगी वृद्धि

मकर संक्रांति 2023 (makar sankranti 2023 date) इस साल उदयातिथि में 15 जनवरी को मनाई जा रही है। इसी दिन मकर राशि में सूर्य गोचर 2023 होने वाला है। हालांकि मोबाइल पर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं (Happy Makar Sankranti 2023) जैसे संदेश अभी से आने लगे हैं। लेकिन आप जानते हैं कि मकर संक्रांति पर दान पुण्य का बड़ा महत्व है। इस दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं (Donation according to rashi) तो धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 14, 2023

makar_sankranti_dan.jpg

मकर संक्रांति दान पुण्य

makar sankranti 2023: मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि (sun transit) में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। हिंदू धर्म मानने वालों के अनुसार यह दिन पूजा अर्चना के लिए विशेष होता है। इस दिन दान और पुण्य करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। मानसिक समस्याएं खत्म होती हैं और जीवन खुशहाल बनता है।

जानकारों के अनुसार इस दिन हम अपनी राशि के अनुसार दान करें तो दान (makar sankranti daan) और भी फलदायी बन जाता है। आइये बताते हैं किस राशि के व्यक्ति को मकर संक्रांति 2023 पर क्या दान (Donation according to rashi) करना चाहिए।


1. मेष राशिः इस राशि के व्यक्ति या महिला को मकर संक्रांति 2023 पर पवित्र नदी में स्नान के बाद तांबे की वस्तु, दही या तिल गुड़ दान करना चाहिए।


2. वृष राशिः makar sankranti 2023 पर वृष राशि के शख्स को चांदी और तिल का दान करना चाहिए।
3. मिथुन राशिः इस राशि के व्यक्तियों को मकर संक्रांति 2023 पर पीला वस्त्र और गुड़ गरीबों को दान करना चाहिए।
4. कर्क राशिः कर्क राशि के व्यक्ति को इस दिन सफेद ऊन, तिल का दान (makar sankranti daan) करना चाहिए।
5. सिंह राशिः इस राशि के व्यक्ति को स्नान पर्व पर गुड़ और गेहूं का दान (makar sankranti daan) करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Lohri Tradition: नव वधु के लिए खास होती है पहली लोहड़ी, हिमाचल की लोहड़ी की पुलिस करती है निगरानी


6. कन्या राशिः इस राशि के व्यक्ति को makar sankranti 2023 पर हरा मूंग और तिल दान करना लाभदायक रहेगा।
7. तुला राशिः मकर संक्रांति पर सूर्य का गोचर 2023 होता है, इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दिन सूर्य की पूजा के साथ गुड़ और सात प्रकार के अनाज का दान फलदायी रहेगा।
8. वृश्चिक राशिः संक्रांति पर्व पर वृश्चिक राशि के जातकों को पूजा अर्चना के बाद लाल वस्त्र और दही का दान करना चाहिए। यह आपके जीवन में सुख सौभाग्य लाएगा।
9. धनु राशिः इस दिन धनु राशि के जातकों को पीला वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

ये भी पढ़ेंः Makar Sankranti 2023 पर सूर्य शनि और शुक्र का त्रिग्रही योग, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, इन्हें होगी परेशानी


10. मकरः सूर्य का गोचर मकर राशि में हो रहा है। इससे इस राशि परिवर्तन का मकर राशि के जातकों के जीवन पर भी असर पड़ेगा। इस दिन मकर राशि के व्यक्तियों के लिए कंबल और गुड़ का दान शुभ फलदायी रहेगा।
11. कुंभ राशिः इस राशि के जातक को मकर संक्रांति पर कंबल और घी का दान करना चाहिए।
12. मीन राशिः इस राशि के जातक को मकर संक्रांति के दिन चना दान, तिल दान करना चाहिए। यह आपके लिए अधिक शुभ फलदायी रहेगा।