16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 जनवरी से पांच राशियों के लोगों के लिए बुरा समय ला रहे सूर्य, मकर संक्रांति के साथ बीत जाएगा अच्छा समय

surya rashi parivartan सूर्य का राशि परिवर्तन 15 जनवरी से कई राशियों के लिए संकट तो कई के लिए मकर संक्रांति की खुशियां ला रहा है। इसके चलते अगले तीस दिन शनि की दो राशियों समेत पांच राशियों के लोगों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय से जानते हैं मकर राशि में सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा...

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 13, 2024

shani_ki_rashi.jpg

शनि की राशि मकर में सूर्य गोचर पांच राशियों को नुकसान पहुंचाएगा

surya rashi parivartan ज्‍योतिषशास्‍त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। मान्यता है कि किसी व्‍यक्‍ति को सूर्य का आशीर्वाद प्राप्‍त हो तो उसका जीवन सफल हो जाता है। सूर्य का प्रभाव व्‍यक्‍ति के करियर और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिलता है। यदि सूर्य शुभ रहते हैं तो खूब तरक्की मिलती है और अशुभ स्‍थान पर हों तो व्यक्ति को करियर में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं 14 जनवरी को आधी रात (15 जनवरी को) वो अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य और शनि के संबंध अच्छे नहीं रहते, इस कारण सभी राशियों पर कुछ सकारात्कम तो कुछ नकारात्मक असर पड़ेगा तो आइये जानते हैं सूर्य गोचर मकर राशि से किसका दिन बिगाड़ने वाले हैं।


कब है सूर्य का गोचर
पंचांग के अनुसार 15 जनवरी 2024 सुबह 02.32 बजे (14 जनवरी आधी रात) सूर्य, शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य और शनि के बीच अच्छे संबंध नहीं होने से वे मकर राशि में आकर कुछ राशियों को अशुभ परिणाम देंगे तो आइये जानते हैं कि 15 जनवरी से किन राशियों का बुरा समय लाने वाले हैं, जिससे इनके जातकों को पीड़ा और समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।


मकर राशि से सूर्य इनका करेंगे अमंगल


मिथुन राशि
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मकर राशि में सूर्य का गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए संकट लाएगा। सूर्य राशि परिवर्तन के कारण नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। नौकरी में अचानक बदलाव के भी संकेत हैं। व्‍यापारियों को भी इस समय ज्‍यादा मुनाफा नहीं होगा। इस वजह से आप थोड़ा असंतुष्‍ट रहेंगे, नुकसान भी होगा। आर्थिक स्‍तर पर पैसों की बर्बादी से बचने में भलाई है। आपने अपनी मेहनत से जो पैसा कमाया है, उसे बचाकर रखें और सोच-समझकर खर्च करें। सूर्य के मकर राशि में रहने तक मिथुन राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं अगले तीस दिन वैवाहिक जीवन में आपके और आपके पार्टनर के बीच उलझनें पैदा हो सकती हैं। आप दोनों के बीच झगड़े बहुत बढ़ जाएंगे और गलतफहमियां भी उत्‍पन्‍न हो सकती हैं। इस समय मिथुन राशि वालों को पाचन संबंधी समस्‍याएं भी हो सकती हैं। इस समय आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी से जूझना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः इन तीन समय पर सोने से हो सकता है भयंकर नुकसान, जानिए क्या है इनकी टाइमिंग


कन्या राशि
सूर्य गोचर बुध की राशि कन्या के लिए भी अशुभ है। सूर्य के मकर राशि में रहने तक कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्‍ठ अधिकारियों से चुनौतियां मिलेंगे। इस वजह से आपको बहुत परेशानी और असंतुष्टि होगी। हालात ऐसे रहेंगे कि नौकरी बदलने का मन करेगा। यदि आप व्‍यापारी हैं तो ज्‍यादा लाभ होने के अवसर नहीं मिलेंगे। संभव है कि इस समय व्‍यापारियों को न तो लाभ और ना हानि की स्थिति रहे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर आपके मन में असुरक्षा की भावनाएं पैदा हो सकती हैं। आप अपनी संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। उनकी सेहत पर थोड़ा खर्चा करना पड़ सकता है।


तुला राशि
मकर राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों के लिए भी ठीक नहीं है। इस समय तुला राशि के लोग नौकरी को लेकर असंतुष्‍ट रहेंगे। इस समय आपकी सुख-सुविधाओं में कमी रह सकती है। करियर को लेकर आप खुश नहीं रहेंगे। व्‍यापारियों को भी खास मुनाफा नहीं होगा। अगले तीस दिन जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है और आप दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ सकते हैं। आपसी समझ की कमी या अहंकार के कारण रिश्‍ते में समस्‍याएं देखने को मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी अशांति रहने के आसार हैं। सेहत के मामले में आपको पैरों और जांघों में दर्द हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य का भी ख्‍याल रखें। हालांकि, आपकी सेहत इस समय अच्‍छी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः काम निकालने में माहिर होते हैं इस Birth Date के लोग, बिजनेस में खूब कमाते हैं पैसा


मकर राशि
सूर्य मकर राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं, इससे सबसे अधिक प्रभावित मकर राशि वाले ही होंगे। सूर्य गोचर के कारण शनि की राशि मकर के लोग असुरक्षा की भावनाओं से घिरे रहेंगे। प्रगति के मार्ग में भी रूकावटें आएंगी। करियर प्रभावित होगा, नौकरी बदलनी पड़ सकती है। वहीं व्‍यापारियों को मुनाफा कमाने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव लाने की आवश्‍यकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्‍ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ रिश्‍ते बिगड़ेंगे। आप पैसों की बचत पर ध्‍यान देंगे, लेकिन बहुत मेहनत करने के बाद ही आप बचत में सफल हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल में कमी की वजह से रिश्‍ते में खटास पड़ सकती है। पारिवारिक समस्‍याओं के कारण भी आप दोनों के बीच दूरियां आने की आशंका है। सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर आपको पैरों में दर्द और जांघों में अकड़न की शिकायत हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही बरतने की वजह से ऐसा हो सकता है।


कुंभ राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर शनि की राशि कुंभ के लोगों को भी प्रभावित करेगा। इसके कारण कुंभ राशि के साझेदारी में व्‍यापार करने वाले लोगों को दिक्‍कतें आएंगी। व्‍यापारियों के लिए उनके दोस्‍त भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। वहीं जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्‍ते में खटास आ सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ने से परेशान रहेंगे, हताशा भी महसूस करेंगे। आप अपने काम में कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन उसे पहचान नहीं मिलेगी। इस समय धन हानि के योग भी बन रहे हैं। आपको अपने दोस्‍त या जीवनसाथी की सेहत पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है और इस बात को लेकर आप चिंता में भी आ सकते हैं।