
मकर संक्रांति पर दान पुण्य और राशियों पर क्या असर होगा
Makar Sankranti Special happiness उत्तरायण सूर्य की आराधना का पर्व मकर संक्रांति सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में तिल गुड़ के पकवानों का भगवान को भोग लगाया जा रहा है। इस बार अपने स्वरूप के चलते मकर संक्रांति विशेष फलदायी होगी। इसके प्रभाव के कारण किसान, व्यापारी, विद्यार्थियों के लिए मकर संक्रांति विशेष शुभकारी होगी। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सुबह 9:24 मिनट पर होगा, इसी के साथ पुण्यकाल शुरू हो जाएगा, जो शाम को 5:24 मिनट तक रहेगा।
विशेष पुण्यकाल 9 बजकर 24 मिनट से शाम 5:24 बजे तक
मकर संक्रांति का महत्व
संक्रांति पर तीर्थ स्थलों पर पवित्र स्नान, दान पुण्य करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है, और आयुष्य और आरोग्य में बढ़ोतरी होती है। इस दिन सूर्य आराधना के साथ खिचड़ी और तिल से बने पकवानों का दान करना चाहिए। भोपाल शहर में जगह-जगह पतंगबाजी का आयोजन है।
शुभ फलदायी होगी पौष माह की संक्रांति
पं. विष्णु राजौरिया का कहना है कि इस बार पौष माह की मकर संक्रांति रहेगी। इस लिहाज से संक्रांति विशेष शुभफलदायी रहेगी। जिस हिसाब से संक्रांति का स्वरूप है, उसके हिसाब से जनता की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। मंगल कार्य होंगे। चोर, पाखंडी, दुर्जन दंड पाएंगे। गौसेवा के प्रति लोगों की जागरुकता बढ़ेगी। साथ ही अनाज का उत्पादन अच्छा होगा, रोगों के निवारण के लिए विशेष कार्य होंगे। मंहगाई नियंत्रण में रहेगी और अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कुछ परिर्तन के साथ उन्नति होगी।
किस राशि पर कैसा फल
मेषः धन लाभ होगा
वृषभः हो सकती है अशांति
मिथुनः ज्ञान में वृद्धि होगी
कर्कः यश और कीर्ति मिलेगी
सिंहः मान सम्मान
कन्याः अज्ञात भय
तुलाः धर्म लाभ धार्मिक यात्रा
वृश्चिकः कार्य सिद्धि
धनुः विजय लाभ
मकरः आर्थिक हानि
कुंभः शुभ कार्यों में प्रगति
मीनः आत्मसंतोष, कार्य होंगे
Updated on:
15 Jan 2024 12:14 pm
Published on:
15 Jan 2024 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
