
Mangal Nakshatra Parivartan 2024: कृत्तिका नक्षत्र में आएंगे मंगल, इन 5 राशियों को करनी होगी जेब ढीली
Mangal Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार 7 जुलाई 2024 को रात 02.11 बजे मंगल ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशियों पर गहरा असर पड़ेगा। कुछ को लाभ होगा और कुछ को नुकसान होगा। ज्योतिषियों के अनुसार 5 राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। इससे इनकी जेब ढीली हो सकती है।
मंगल के कृत्तिका नक्षत्र परिवर्तन से जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी इंतजार करना चाहिए वर्ना बेरोजगार हो सकते हैं। इस समय मिथुन राशि के व्यापारियों को बड़ा घाटा हो सकता है, जिससे कंपनी की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा। मिथुन राशि वालों को माता की पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
मंगल के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश के बाद साझेदारी में कोई सौदा करने से बचें वर्ना भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। शादीशुदा लोग वाणी की सौम्यता बनाए रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान परिवारवालों के बीच लड़ाई हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः
कृत्तिका नक्षत्र में मंगल के आने से सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। शादीशुदा कपल का मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। इस समय सिंह राशि के कारोबारियों को लाखों का नुकसान हो सकता है। व्यापार में नुकसान से मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर्क राशि के ऐसे लोगों के लिए मुश्किल हो सकती है, जिन्होंने नई नौकरी ज्वाइ की है, उन्हें जॉब से निकाला जा सकता है। कर्क राशि के व्यापारियों के काम में विरोधी बाधा पैदा करेंगे। छात्रों की सीनियर से लड़ाई हो सकती है। जमीन, प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान अभी छोड़ देना चाहिए।
मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को परेशान कर सकता है। इसका प्रभाव ऑफिस के काम पर पड़ेगा। इस समय आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। समय रहते खर्चों को कम नहीं किया तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
Updated on:
02 Jul 2024 08:57 pm
Published on:
02 Jul 2024 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
