16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Angarak Yog: अंगारक योग इन 5 राशियों की पलट देगा किस्मत, होगी पैसे की बारिश

Angarak Yog: इन दिनों मीन राशि में भयंकर अंगारक योग बना है। यह योग कुछ राशियों के लिए मुसीबत बढ़ाने वाला है तो 5 राशि के लोगों की किस्मत चमकाने वाला। अपनी राशि से जानें आप पर तो नहीं होने वाली पैसे की बारिश..

2 min read
Google source verification
Mangal Rahu Yuti form angarak yog in meen rashi

मंगल राहु युति का प्रभाव

क्या है अंगारक योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और मंगल की युति होने पर अंगारक योग का निर्माण होता है। मान्यता है कि इस योग के बनने पर लोगों के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं, यह घटना जीवन में दुर्भाग्‍य को आमंत्रित करता है। इस योग के कारण शादी में देरी होती है, पति-प‍त्‍नी में अलगाव की स्थिति बनती है, स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं आती हैं, चोट लगने या करियर या बिजनेस में घाटा से आर्थिक नुकसान की स्थिति बनती है। साथ ही जीवन में उथल-पुथल मची रहती है।

1 जून तक बना रहेगा अंगारक योग

पंचांग के अनुसार देव सेनापति मंगल ने 23 अप्रैल 2024 को सुबह 08.19 बजे मीन राशि में प्रवेश किया है। यहां राहु पहले से ही विराजमान था। यहां राहु 18 मई 2025 तक रहेगा। इधर, राहु मंगल की युति से अंगारक योग बना है। यह योग 40 दिनों तक रहेगा और 01 जून को समाप्त होगा। आइये जानते हैं अंगारक योग किन राशियों के लिए फायदेमंद है..

मिथुन राशि

अंगारक योग के प्रभाव से मिथुन राशि वाले अपने भाई-बहनों के लक्ष्‍यों को पाने में मदद करेंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। इसके साथ ही आपको करियर में भी सफलता मिलने के योग हैं। व्‍यापार में नई रणनीतियां सफल होने वाली हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच प्‍यार भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंःआफत से बचना है तो किसी से मुफ्त में न लें कोई चीज, जानें वजह

कर्क राशि

अंगारक योग के दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। इस समय व्‍यापारिक रणनीतियां सफल होंगी। इस समय निवेश करने से आपको फायदा होगा। छात्रों को उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं भी सफल होंगी।

तुला राशि

अंगारक योग के प्रभाव से इस समय तुला राशि के लोग चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करेंगे। आप अपने लक्ष्‍यों को पाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इसके साथ ही आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप इस दौरान थोड़ा रिस्‍क भी लेते हैं तो भी आपको फायदा ही होगा। आपकी सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आपको इस समय अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। किसी प्रोजेक्‍ट को संभालने की जिम्‍मेदारी मिल सकती है। इसके साथी ही आपकी ऊर्जा भी बढ़ेगी। आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

धनु राशि

इस समय आप नई-नई चीजों के बारे में जानने को इच्‍छुक रहेंगे। आप नई जगहों पर घूमने भी जा सकते हैं। आपको शिक्षा के क्षेत्र में तरक्‍की मिलेगी और आध्‍यात्‍म के प्रति झुकाव रहेगा। व्‍यापार के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलने की संभावना है।