6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mesh Sankrati 2023 April: मेष संक्रांति 14 अप्रैल को, इन चार राशियों का ‘दुखेगा’ दिल

मेष संक्रांति 2023 (Mesh Sankrati 2023 ) का दिन चार राशियों के लिए किसी टेस्ट से कम नहीं है। इस दिन चार राशियों के लिए मुश्किल समय है, यहां जानिए इन राशियों के सामने शुक्रवार (Shukravar) को कैसी दिक्कत आ सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 13, 2023

mesh_sankranti.jpg

sun transit

सूर्य जिस राशि में किसी समय गोचर (Sury Gochar) करते है, इस समय को संक्रांति कहते हैं। 14 अप्रैल को मीन राशि से सूर्य राशि परिवर्तन कर मेष राशि में परिवर्तन करेंगे। इस समय को मेष संक्रांति कहते हैं। हर ग्रह के गोचर की तरह नवग्रह के राजा सूर्य के गोचर का भी सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

अब शुक्रवार को सूर्य गोचर कर मेष राशि (Mesh Sankranti 2023) में प्रवेश करेंगे तो किन राशियों के लिए परेशानी आएगी, किसके लिए यह दिन मिलाजुला रहेगा और किसके अच्छे दिन आएंगे पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानने के लिए पढ़ें शुक्रवार राशिफल (Shukravar Rashial)।

मिथुनः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के जीवन में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, बेहतर होगा कहीं घूमने चले जाएं। आप के अपनों को आप की जरूरत है, मेष संक्रांति (Mesh Sankranti 2023) के दिन मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

कर्कः शुक्रवार राशिफल (Shukravar Rashifal) के अनुसार मेष संक्रांति के दिन कर्क राशि के जातक अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

ये भी पढ़ेंः बाबा अमरनाथ के रहस्य, जिसे जानना चाहिए

धनुः मेष संक्रांति के दिन गुरु की राशि धनु के जातकों में नकारात्मक सोच आई तो उन्हें निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो सकते हैं। इस दिन मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जनहानि के दुर्भाग्यशाली योग हैं। इन सबसे बचने के लिए इष्टबल मजबूत करें।

वृश्चिकः मेष संक्रांति का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला है। शुक्रवार सूर्य गोचर यानी मेष संक्रांति के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातक किसी प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं। हालांकि शुक्रवार को जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।