7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang 8 April : आज का पंचांग 8 अप्रैल 2026: शुभ चौघड़िया, राहु काल, नक्षत्र, दिशा शूल और राशिफल

Aaj Ka Panchang 8 April 2026 : आज का पंचांग 8 अप्रैल 2026 (बुधवार): जानें शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र और आज जन्म लेने वाले बच्चों का राशिफल। शुभ मुहूर्त में करें कार्य। (Shubh Choghadiya)

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 07, 2026

Panchang 8 April 2026

Panchang 8 April 2026 : आज का शुभ समय: सुबह से शाम तक कब है सबसे अच्छा समय?

Aaj Ka Panchang 8 April 2026 : आज बुधवार, 8 अप्रैल 2026 का पंचांग आपके दिन की योजना बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है। आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसमें मूल नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है। इस दिन विशेष रूप से शुभ चौघड़िया (Shubh Choghadiya) में कार्य प्रारम्भ करने से सफलता और लाभ की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही राहु काल (Rahu Kaal) और दिशा शूल का ध्यान रखना भी आवश्यक है ताकि किसी भी कार्य में बाधा न आए।

आज का पंचांग बुधवार 8 अप्रैल, 2026 | Today Panchang 8 April 2026

विक्रम संवत् - 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 19 सव्वाल
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण

आज का शुभ चौघड़िया

क्रमचौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
1लाभ + अमृतसूर्योदय – 09:22 AMअत्यंत शुभ, सभी कार्यों के लिए उत्तम
2शुभ10:55 AM – 12:29 PMशुभ कार्यों के लिए अच्छा समय
3चर03:36 PM – 05:10 PMगतिशील कार्यों के लिए उपयुक्त
4लाभ05:10 PM – सूर्यास्तलाभकारी कार्यों के लिए शुभ
इन सभी समयों में शुभ कार्य, नई शुरुआत, खरीदारी, निवेश आदि किए जा सकते हैं। लाभ और अमृत चौघड़िया सबसे अधिक शुभ माने जाते हैं।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक
तिथि – षष्ठी तिथि रात्रि 7.02 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – मूल नक्षत्र सम्पूर्ण दिन रात्रि होगा ।
योग – वरियान योग सायं 5.10 तक रहेगा तदुपरान्त परिघ योग रहेगा ।
करण – वणिज करण रात्रि 7.02 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
विशिष्ट योग – यमघंट योग सूर्योदय से संपूर्ण दिनरात्रि, रवियोग संपूर्ण दिनरात्रि, कुमार योग सायं 7-02 तक,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 7-02 से प्रारम्भ. गंडमूल संपर्ण दिनरात्रि,
चन्द्रमा – आज संपर्ण दिनरात्रि धनु राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी ।
  • आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तक जन्म लेने वाले बच्चों का मूल नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ये, यो, भ, भी पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।