11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन नाम वाले नेताओं को दिसंबर दे जाएगा बहुत कुछ, जानें क्या कहता है चाल्डियन एस्ट्रोलॉजी

साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है। दिसंबर महीने में आए विधानसभा चुनाव के परिणाम में केंद्र में सत्तारूढ़ दल बीजेपी को बड़ा बहुमत मिला है। लेकिन बहुत सारे दावेदारों के होने से अभी पार्टी न मध्य प्रदेश, न राजस्थान और न छत्तीसगढ़ राज्य में सीएम का चुनाव कर सकी है। इससे अटकलों का बाजार गर्म है, तमाम नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि सोमवार को बीजेपी पर्यवेक्षेक भोपाल पहुंच रहे हैं, ऐसे में चाल्डियन अंक शास्त्र से नाम के अनुसार किस नाम अक्षर से शुरू होने वाले व्यक्ति के लिए दिसंबर लकी है और उसकी किस्मत चमक सकती है ..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 08, 2023

name_astrology.jpg

चाल्डियन न्यूमरोलॉजी से जानें कौन से अक्षरों वाले व्यक्ति के लिए दिसंबर लकी

D नाम अक्षर वाले व्यक्ति
chaldean numerology के अनुसार यदि आपको अपनी असली जन्मतिथि के बारे में जानकारी नहीं है, जिससे आप अपनी राशि जान सकें तो इस विधा से अपना भविष्य जान सकते हैं। कैल्डियन अंकशास्त्र के अनुसार वर्ष 2023 (2+2+3) अंक 7 के अंतर्गत आता है और यह अंक केतु ग्रह द्वारा शासित है। केतु एक आध्यात्मिक ग्रह है इसलिए जो लोग धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेना पसंद करते हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इसके अलावा D अक्षर पर राहु ग्रह का स्वामित्व है और जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है राहु उनके जीवन में कदम-कदम पर समस्याएं पैदा करता है। हालांकि इसे पूजा-पाठ, उपाय हाल किया जा सकता है। दिसंबर 2023 की अवधि में इस अक्षर के व्यक्तियों को अपने पेशे में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिस वजह से आप कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

N नाम वाले व्यक्ति
यदि आप के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला का N है तो चाल्डियन न्यूमरोलॉजी (अंकशास्त्र की चाल्डियन पद्धति) के आधार पर आपका मुख्य अंक 5 होगा। यह बुद्धि के कारक बुध ग्रह का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त यह अनुराधा नक्षत्र के अंतर्गत भी आता है, जिसके स्वामी शनि देव हैं और आपकी राशि कन्या है। कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं तो सितंबर महीने से आपका समय अनुकूल हुआ है और दिसंबर के महीने में आपको कई सफलता मिल सकती है।


चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के अनुसार N नामाक्षर वालों के लिए साल के अंत में कुछ अच्छी संभावनाएं हैं। व्यवसाय करने वाले लोगों को अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको भी मंजिल मिलने की संभावना है। आप लोगों को दिसंबर में प्रशंसा और पदोन्‍नति मिल्र सकती है। इसके साथ ही आप इन महीनों में जीवन का आनंद ले पाएंगे।


S नाम वाले व्यक्ति
जिनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला का लेटर एस (S) है, चाल्डियन न्यूमरोलॉजी (अंकशास्त्र की चाल्डियन पद्धति) के आधार पर अंक 3 (नंबर 3) S अक्षर के लोगों का प्रतिनिधित्व करेगा। यानी कि यदि आपका नाम अंग्रेजी वर्णमाला के एस लेटर से शुरू होता है तो आपका मुख्य अंक 3 हो सकता है और यह बृहस्पति का अंक है। इसके अतिरिक्त यह शतभिषा नक्षत्र के अंतर्गत आता है, जिसके स्वामी राहु महाराज हैं। S नाम के लोग कुंभ राशि के अंतर्गत जन्म लेते हैं जिसके स्वामी शनि महाराज हैं। इस तरह देव गुरु बृहस्पति, राहु महाराज और शनि देव तीनों का आप पर असर होगा। इस महीने आप अपने काम को ही ईश्वर मानकर करते हैं तो आपको करियर में उन्नति मिलेगी और अच्छा धन लाभ होगा।

E नाम वाले व्यक्ति
ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम E अक्षर से शुरू होता है, उन पर बुध देव का प्रभाव होता है। वहीं चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के अनुसार साल 2023 (अंक 7 के कारण) पर केतु का प्रभाव है। इस साल के आखिरी महीने में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके लिए दिसंबर महीना अच्छा है और शुभ फल मिल सकते हैं।

O अक्षर वाले व्यक्ति
चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के अनुसार जिन लोगों का नाम O अक्षर से शुरू होता है। उन लोगों के लिए दिसंबर बेहद भाग्यशाली है। इसलिए ऐसे लोगों की भी इस महीने किस्मत चमक सकती है। आपकी कोई मुराद पूरी हो सकती है।