
मूलांक 8 वालों का व्यक्तित्व और भाग्य
मूलांक का कैसे चलता है पता
अंक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का जन्म जिस तारीख को होता है, उसका ईकाई के अंक तक योग मूलांक कहलाता है। यदि आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 17=1+7=8 हुआ। यह अंक शनि ग्रह से संचालित होता है। शनि के नंबर 8 वाले अन्य मूलांक 8 और 26 हैं। मूलांक 8 वाले लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। इन सभी तारीखों पर जन्मे लोगों में ये प्रमुख विशेषताएं होती हैं।
गजब की होती है फुर्ती
शनि शासित अंक 8 वालों में शेर जैसी गजब की फुर्ती, अनुशासन, लगन और कर्तव्य बोध होता है। इसके कारण ये मेहनती और काम में ईमानदार होते हैं, जिसके कारण इनको आवश्यक रूप से सफलता मिलती है। हालांकि सफलता मिलने में देरी होती है। मूलांक 8 वाले करियर में अपनी मेहनत के दम पर खूब धन कमाते हैं और धीरे-धीरे बचत की प्रवृत्ति से धनवान बन जाते हैं। इनको करियर में सरकार, खनन, कृषि वानिकी और निर्माण उद्योगों में अधिक सफलता मिलती है।
इन लोगों की ओर होते हैं आकर्षित
मूलांक 8 के लोग स्वभाविक रूप से अप्रैल 21 से 20 मई और अगस्त 21 से 20 सितंबर के बीच जन्मे व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते हैं। इसके अलावा जिन लोगों का मूलांक 4, 5, 7 और 8 होता है, उन लोगों की ओर भी खिंचे चले जाते हैं। अंक 8 से शासित लोग शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन पसंद के मामले में संकुचित रहते हैं। कई बार निराश भी हो जता हैं। अधिकांशतया ये व्यवहारिक, न्यायशील और उदार होते हैं। आमतौर पर अधिकार और जिम्मेदारी वाले पदों पर रहते हैं।
मूलांक 8 स्वभाव
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 वाले जन्मजात प्रबंधक होते हैं और दूसरों से काम निकालना जानते हैं। साथ ही मूलांक 8 वाले हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन सतर्क रहना चाहिए कि लोग आप पर अनावश्यक बोझ न डालें। कई बार आप निराश हो जाते हैं और दूसरों से कटना शुरू कर देते हैं। समस्याओं का हिम्मत से सामना करते हैं, कभी हार नहीं मानते।
मूलांक 8 वालों का प्रेम जीवन
प्रेम के मामले में मूलांक 8 वाले लोग लकी नहीं होते हैं। इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते हैं। साथी के साथ इनका अलगाव होने की संभावना बनी रहती है। आमतौर पर इनका विवाह देर से तय होता है। इनका गृहस्थ जीवन सामान्य रहता है। साथी के साथ इनकी अनबन रहती है। इस मूलांक के कुछ लोगों को संतान प्राप्ति में देरी की समस्या होती है।
Published on:
08 Feb 2024 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
