30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी हार नहीं मानते V नाम वाले लोग, जानिए इनकी पर्सनॉलिटी से जुड़ी खास बातें

name astrology नाम का आपके व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव पड़ता है, वी नाम वाले लोग कैसे होते हैं, वी अक्षर वालों के बारे में जानिए सबकुछ .....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 6 Feb 2024, 8:40 PM IST

viratkohli.jpg

v नाम वाले प्यार में कैसे होते हैं

name astrology अंक ज्योतिष और कैल्डियन ज्योतिष के अनुसार किसी भी इंसान के नाम के पहले अक्षर का उसके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा का कहना है कि जैसे मूलांक और भाग्‍यांक से व्‍यक्ति के जीवन के बारे में पता चलता है, वैसे ही नाम से लड़के लड़कियों के स्वभाव, भाग्य का पता लग जाता है। क्योंकि जिस राशि में चंद्रमा जन्‍म के समय उपस्थित होता है, उसी के अनुसार राशि और नाम का पहला अक्षर तय होता है। इसलिए नाम के पहले अक्षर से व्यक्तित्व और भाग्य का पता लग जाता है। v nam vale log कैसे होते हैं (हिंदी में वा वी वू वे वो अक्षर वाले), v नाम वालों की विशेषताएं क्या विशेषताएं होती हैं, v नाम वालों का स्वभाव कैसा होता है, v नाम वालों का करियर कैसा होता है या v नाम वाले प्यार में कैसे होते हैं।

ये भी पढ़ेंः R नाम वालों में होती हैं ये ढेर सारी खूबियां, भूलकर भी न करें रिजेक्ट

V से नाम वाले लोगों की विशेषताएं
एक ढर्रे पर चलना नहीं पसंद
पं. जगदीश शर्मा के अनुसार V से नाम वाले लोग बदलाव पसंद होते हैं। इन्हें एक ही ढर्रे पर चलना अच्छा नहीं लगता, इसलिए हर चीज में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं, किसी दूसरे की बात को कम ही सुनते हैं और दूसरों के हिसाब से कोई काम नहीं करते हैं।

करियर और पारिवारिक जीवन
पं शर्मा के अनुसार v nam vale करियर के लिए संघर्ष करने से नहीं हिचकते। इसी के कारण निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं। जिन लोगों का नाम V से शुरू होता है, इनके माता से अच्छे संबंध रहते हैं, जबकि पिता के साथ संबंध औसत ही रहते हैं। इनके जिद्दी स्वभाव के कारण इनके दोस्त कम होते हैं।

ये भी पढ़ेंः आपका नाम A, K, M, T, P, S, R, N, G V और Y से शुरू होता है तो जान लें अपनी लाइफ का सीक्रेट


V नाम वालों का स्वभाव
वी नाम वाले स्वभाव से जिद्दी और सुस्त होते हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर ये प्रायः सक्रिय हो जाते हैं और अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरते हैं। ये गुस्सैल भी होते हैं और गुस्से में गलत फैसले लेते हैं, जिसके लिए इन्हें पछताना पड़ता है। इन लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। इससे इनको मानसिक शांति कम ही मिलती है, जिससे ये आक्रामक रहते हैं।