24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

R नाम वालों में होती हैं ये ढेर सारी खूबियां, भूलकर भी न करें रिजेक्ट

R Name Person Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार R अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, उनमें ढेरों खूबियां होती हैं। ऐसे लोग दोस्त के रूप में करीब आएं या लवर के रूप में इन्हें रिजेक्ट नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं कैसे होते हैं R नाम वाले लोग..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 3 Feb 2024, 9:28 PM IST

r_name.jpg

आर नाम के लोग कैसे रहते हैं

R Name Person Personality: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर भी होता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव, गुण-दोष और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। जिन लोगों का नाम अंग्रेजी अक्षर R से शुरू होता है वे लोग मेहनती होते हैं। ये लोग मेहनत से घबराते नहीं और परिश्रम के दम पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। आइए पं जगदीश शर्मा से जानते हैं कि R अंग्रेजी अक्षर से प्रारंभ होने वाले नाम के लोग कैसे होते हैं...

R नाम वाले लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर R से प्रारंभ होता है वे लोग दुनियादारी के बजाय अपने आप से मतलब रखने वाले होते हैं। साथ ही इन लोगों को नई नई चीजों के बारे में जानना भी बड़ा पसंद होता है। ये ऐसे काम हाथ में लेना पसंद करते हैं, जिसे करना लोग अपने बस की न मानें। कार्यक्षेत्र में इनकी कड़ी मेहनत इन्हें सफलता जरूर दिलाती है। ये लोग हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं।

रोमांटिक होते हैं R नाम वाले लोग
पं शर्मा के अनुसार इनकी पार्टनर से खूब छनती है, ये जीवन में खूब रोमांटिक होते हैं। इनका प्रिय या जीवनसाथी हमेशा इनसे खुश रहता है। R नाम वाले लोग समाज के फायदे के लिए ज्यादा सोचते हैं। जरूरतमंदों की सहायता भी करते हैं।

R नाम वालों का स्वभाव
R नाम वाले ज्यादातर लोग शांत और हंसमुख होते हैं। मगर कई मामलों में गंभीर भी रहते हैं। ईमानदारी, सच्चाई और सदाचार इनकी खास बातें होती हैं। धार्मिक चीजों में इनकी बहुत आस्था होती है। ये लोग पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इनके सच्चे दिल के कारण दोस्त भी जल्दी बनते हैं।