
Numerology: Mulank 7 career and success tips: ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह आपकी राशि आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का राज खोल देती है। ठीक वैसे ही अंकशास्त्र में भी आपकी किस्मत, आपके भविष्य, आपके कॅरियर से लेकर लगभग हर चीज के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो आपके मूलांक से ही पता चल जाता है कि आपमें क्या कमियां हैं और आपकी कौन सी खूबी आपको आकर्षक बना सकती है। एस्ट्रोलॉजिस्ट और न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता पत्रिका.कॉम में आज आपको बता रही हैं मूलांक 7 वाले लोगों की उन खूबियों के बारे में जिन्हें वे खुद नहीं जानते होंगे। वहीं उनकी कमजोरियां भी जो उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं। इसके साथ ही यह भी कि इन्हें ऐसा क्या करना चाहिए, जिससे ये कॅरियर में तरक्की पा सकें और भविष्य में आने वाली मुश्किलों के लिए हमेशा तैयार रह सकें...
ऐसे जानें अपना मूलांक
यदि आपको अपना मूलांक पता नहीं है, तो आपको बता दें कि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या फिर 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 माना जाता है। तो अगर आपका मूलांक है 7 तो जरूर पढ़ लें ये लेख...
मूलांक 7 के लोगों में होती हैं ये खूबियां
- मूलांक 7 वाले लोगों की सबसे बड़ी खूबी होती है कि ये लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं।
- इनमें एक साथ एक से अधिक काम करने की क्षमता होती है।
- मूलांक 7 के लोग अगर बिजनेस करें, तो सफलता के चरम पर पहुंच जाते हैं।
- हालांकि ये नौकरी में भी ऊंचे पद पर पहुंचते हैं। यदि राजनीति करते हैं, तो ये लोग अच्छे राजनेता बनकर उभर सकते हैं।
- मूलांक 7 वाले खुद तो भाग्यशाली होते ही है। इसके अलावा जिस परिवार में ये जन्म लेते हैं। उस परिवार की भी किस्मत चमका देते हंै।
- अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 7 के लोगों के जन्म लेते ही परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर होती जाती है।
- घर में सुख समृद्धि और धन दौलत बढऩे लगती है। - इन्हें परिवार में खूब प्यार मिलता है।
- मूलांक 7 के लोग बहुत ही साफ दिल के होते हैं।
- स्वभाव से ये बहुत सरल और अच्छे होते हैं। इसीलिए ये लोग बहुत जल्द ही लोगों की पसंद भी बन जाते हैं।
- समाज में ये लोग अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।
- कई बार छोटी-छोटी बातें इन्हें दुखी कर देती हैं।
- प्यार के मामले में इनका भाग्य इनके साथ नहीं होता है।
- इस कारण इनके प्यार और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
- ये लोग अपनी भावनाओं को हर किसी के सामने ठीक से कह नहीं पाते। इसीलिए इनके दोस्तों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं होती।
- ये लोग दोस्त कम बनाते हैं, लेकिन दोस्ती निभाने का पूरा जज्बा रखते हैं।
- इस मूलांक के लोग अपनी बात जो ये सबके सामने कहना या रखना चाहते हैं उसे बड़ी ही दृढ़ता से कहने में ही विश्वास रखते हैं।
- हालांकि इसके कारण कई बार लोग इनकी बात का बुरा मान जाते हैं।
- इन लोगों की कमी कहें या खासियत कि ये लोग हमेशा सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं।
- छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से लेना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है।
- ये किस्मत के काफी धनी होते हैं। इस कारण इन्हें आर्थिक व अन्य समस्याओं का सामना पूरे जीवन में कम ही करना पड़ता है।
- पेट की बीमारी से हमेशा परेशान रहते हैं। अधिक तनाव से मस्तिष्क संबंधी बीमारी पीछे लग सकती है।
- इसके कारण बीपी कम या ज्यादा होना, त्वचा रोग, नजर कमजोर होना आदि रोग जकड़ सकते हैं।
- स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से मूलांक 7 वाले शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं।
- ये तेज बुद्धि के धनी होते हैं और इससे ही खूब धन कमाते हैं।
- ये लोग अच्छे लेखक, डॉक्टर, जज, ज्योतिषी और सरकारी अधिकारी बन सकते हैं।
- कल्पना-शक्ति और अपनी अभिव्यक्ति को कुशलता पूर्वक अभिव्यक्त करने के कारण लेखक, दार्शनिक आध्यात्मिक गुरु तथा कवि के रूप में अधिक सफल पाते हैं।
- इसके अलावा अध्यापक, न्यायाधीश सलाहकार तथा गाइड आदि के रूप में भी ये कार्य करने वाले होते हैं।
- इन्हें यात्रा करना अच्छा लगता है इसलिए ये मार्केटिंग के कार्य में खूब सफल होते हैं।
- मूलांक 7 के लोगों के लिए 7, 16 और 25 तारीख को शुभ माना गया है।
- इनके लिए रविवार, सोमवार और गुरुवार के दिन बेहद शुभ रहते हैं।
- यानी ये लोग इन खास तारीखों और इन शुभ दिनों में जो भी काम करते हैं इन्हें सफलता मिलती है।
- इनके लिए मूलांक 1, 2, 3, 5, 7 और 9 वाले व्यक्ति सच्चे मित्र हो सकते हैं।
- रंगों की बात करें तो इनके लिए हल्का पीला और लाल रंग शुभ माना गया है।
- यदि ये लोग अपने ऑफिस या बेडरूम के पर्दे, बेडशीट या फिर दीवारों के रंग के लिए इन रंगों का प्रयोग करें तो भाग्य इनका साथ देता है। इन रंगों के साथ इनके आस-पास का वातावरण भी खुशनुमा और शुभ फलदायी बना रहता है।
ये उपाय दिलाते हैं सफलता
- इस अंक के लोगों को हनुमान जी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
- हनुमान जी की पूजा-अर्चना इन्हें विशेष फल देने वाली होती है।
- इनकी शरण में जाने से इनके काम में आ रहीं सभी अड़चनें दूर होने लगती हैं।
- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान-सम्मान और यश मिलता है।
- नेगेटिविटी दूर होती है।
- पॉजीटिविटी के लिए 'ऊं गं गणपतये नमो नम' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आप उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।
Published on:
09 Mar 2023 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
