
ज्योतिष शास्त्र के साथ ही अंक शास्त्र का भी अपना अलग महत्व है। आपका मूलांक बता देता है कि आप कैसे हैं, आपका वर्तमान कैसा है और भविष्य कैसा होगा। अगर आपका मूलांक 3 है, जो इस लेख में जानें अपने बारे में सबकुछ। एस्ट्रोलॉजिस्ट एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रही हैं क्या है कहता है आपका मूलांक, जानें अपना स्वभाव से लेकर लकी नंबर या रंग तक...
ऐसे समझें मूलांक तीन के हैं आप
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। मूलांक 3 वाले साहसिक होते हैं। ये बेहतरीन लीडर होते हैं।
यहां जानें अपना स्वभाव
जिस व्यक्तिका मूलांक 3 होता है वह काफी खुले विचार के होते हैं। इन्हें स्वतंत्र जीवन पसंद होता है। स्वभाव से शांतिप्रिय, कोमल हृदय, मृदुवाणी और सच बोलने वाले होते हैं। मूलांक 3 के जातक बुद्धिमान, साहसी और निडर होते हैं। इन्हें अपने काम में किसी का दखल पसंद नहीं आता है। मूलांक 3 के जातक अगर एक बार किसी काम को शुरूकर देते हैं तो, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।
पूज्य देवता
बृहस्पति इस अंक के स्वामी होते हैं। इनका आशीर्वाद मूलांक 3 वाले लोगों पर हमेशा बना रहता है। वे इन्हें सद्बुद्धि को सद्बुद्धि प्रदान करते हैं। जिसके कारण जातक बुद्धिमान होते हैं।
यह है इनका लकी रंग
मूलांक 3 के लोगों के लिए पीला, बैंगनी, नीला, लाल और गुलाबी रंग बेहद लकी साबित होता है। माना जाता है कि यदि अपने किसी कार्य करने वाले दिन इस रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपको उस कार्य में अच्छा परिणाम मिलता है।
यह है आपकी लकी तारीख
मूलांक 3 के लोगों के लिए 3, 6 और 9 तारीख बेहद लकी मानी गई हैं। कोई भी शुभ काम करें तो इन्हीं डेट्स में करें। आपकी सफलता निश्चित रहेगी।
लकी दिन
मूलांक 3 के लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। वहीं मंगलवार और शुक्रवार मध्यम शुभ रहने वाले साबित होते हैं। इन दिनों में कोई भी काम करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
इन मूलांकों के लोग होते हैं आपके अच्छे मित्र
मूलांक 3 वालों के मित्रों की बात करें, तो मूलांक 1, 6 और 9 वाले लोग इनके अच्छे दोस्त बन सकते हैं।
Updated on:
21 Jan 2023 04:00 pm
Published on:
21 Jan 2023 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
