
हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में है ये रेखा तो व्यवसाय में खूब धन कमाते हैं ऐसे लोग
हस्तरेखा ज्ञान के आधार पर व्यक्ति की हथेली में विभिन्न रेखाएं, पर्वत और बनने वाले चिन्हों द्वारा उसके भविष्य से जुड़ी कई शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत जाने जा सकते हैं। जिसके तहत व्यक्ति की शिक्षा, उसके करियर, कारोबार, धन, शादी आदि से जुड़ी बातें पता लगाई जा सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ लोगों के हाथ में कुछ विशेष रेखाएं अथवा चिन्ह मौजूद होते हैं जो व्यक्ति के भाग्यशाली होने कि तरफ इशारा करते हैं।
माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्यरेखा मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है और इस पर किसी प्रकार का कोई अशुभ चिन्ह न हो तो ऐसे लोगों को व्यवसाय में खूब तरक्की प्राप्त होती है और साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
वहीं व्यक्ति की हथेली में तर्जनी उंगली के निचले भाग (गुरु पर्वत) के बाद जो गहरी रेखा निकलती है और अंगूठे के निचले भाग (शुक्र पर्वत) को गोलाई में घेरे हुए मणिबंध तक ऊपरी भाग पर समाप्त होती है उसे जीवन रेखा कहते हैं। मान्यता है कि यदि ये जीवन रेखा सही गोलाई में हो, साथ ही मस्तिष्क रेखा दो भागों में विभाजित हो और व्यक्ति की हथेली में त्रिकोण का चिन्ह बना हो तो इन तीनों लक्षणों का होना बहुत शुभ होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में समय-समय पर अचानक धन प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग सुख-सुविधापूर्ण जीवन यापन करते हैं।
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2022: जन्माष्टमी आज, श्रीकृष्ण पूजन के बाद जरूर पढ़ें ये व्रत कथा
Updated on:
18 Aug 2022 11:46 am
Published on:
18 Aug 2022 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
