23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 24 मार्च 2026: शुभ चौघड़िया, राहुकाल, तिथि-नक्षत्र, दिशा शूल और व्रत जानकारी

Aaj Ka Panchang 24 March 2026 : आज का पंचांग 24 मार्च 2026 (मंगलवार): जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग और आज के व्रत-त्योहार की पूरी जानकारी। सही समय पर करें शुभ कार्य।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Mar 23, 2026

आज का पंचांग 24 मार्च 2026

आज का पंचांग 24 मार्च 2026 : आज का पंचांग 24 मार्च 2026, मंगलवार के दिन आपके लिए शुभ कार्यों की योजना बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है।

Aaj Ka Panchang 24 March 2026 : आज का पंचांग 24 मार्च 2026, मंगलवार के दिन आपके लिए शुभ कार्यों की योजना बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है, जो कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। आज के दिन विशेष रूप से चर, लाभ, अमृत और शुभ चौघड़िया में कार्य आरंभ करना लाभदायक रहेगा, जबकि राहुकाल और दिशा शूल का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही आज स्कंध षष्ठी व्रत, यमुना जयंती और रामानुजाचार्य जयंती जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व भी मनाए जाएंगे। यदि आप नया काम शुरू करने, यात्रा करने या कोई शुभ निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो यह पंचांग आपके लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

आज का पंचांग मंगलवार 24 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 24 March 2026

विक्रम संवत् - 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 4 सव्वाल
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

क्रमचौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
1चर09:34 AM – 11:03 AMशुभ कार्य के लिए उचित
2लाभ11:03 AM – 02:02 PMबहुत शुभ
3अमृत11:03 AM – 02:02 PMअत्यंत शुभ
4शुभ03:35 PM – 05:05 PMशुभ कार्य के लिए अच्छा

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक

तिथि – षष्ठी तिथि दिन 4.08 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – रोहिणी नक्षत्र रात्रि 7.05 तक होगा तदुपरान्त मृगशिरा नक्षत्र होगा ।

योग – प्रीति योग दिन 9.07 तक रहेगा तदुपरान्त आयुष्मान योग अगले दिन सूर्योदय पूर्व 6.02 तक रहेगा तदुपरान्त सौभाग्य योग रहेगा ।
करण – तैतिल करण दिन 4.08 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग – कुमारयोग सायं 4-08 तक, रवियोग सायं 7-05 तक, द्विपुष्कर योग सायं 7-05 से सूर्योदय तक, राजयोग सायं 7-05 से
व्रत / दिवस विशेष – स्कन्ध षष्ठी व्रत, यमुना जयंती, रोहिणी व्रत (जैन), अशोका षष्ठी (बं.), रामानुजाचार्य जयंती, मेला माईसर खाना बठिण्डा (पंजाब),

चन्द्रमा – आज अगले दिन सूर्योदय पूर्व 6.17 तक वृष राशि में होगा तदुपरान्त मिथुन राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज अगले दिन सूर्योदय पूर्व 6.17 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृष होगी तदुपरान्त मिथुन राशि होगी ।
आज रात्रि 7.05 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का रोहिणी नक्षत्र होगा तदुपरान्त मृगशिरा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर वा, वी, वु, वे, वो, क पर रखे जा सकते हैं।

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं. वृष राशि में जन्मे बच्चे सौम्य स्वभाव, सहनशील, धैर्यवान, शीतल स्वभाव वाले, कलात्मक, रसिक प्रवृत्ति वाले, तेजस्वी, संघर्षशील, हठी, स्वाभिमानी, दयालु, कृतज्ञ, माता पिता व गुरु भक्त, आकर्षक, ऐश्वर्य युक्त, आभूषण आदि अलंकरण प्रिय होते हैं.

संबंधित खबरें

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं. ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं।