
Palmistry Reading Jeevan rekha In hand: हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में जीवन रेखा के 5 रहस्य
Jivan Rekha Konsi Hoti Hai: हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के अनुसार हथेली में जीवन रेखा, तर्जनी और अंगूठे के बीच से शुरू होकर कलाई तक जाती है। जीवन रेखा, जिसे लाइफ लाइन भी कहते हैं, यह रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के बारे में बताती है।
साफ और गहरी रेखा अच्छी सेहत का संकेत है। इस रेखा पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। अंगूठे के निचले हिस्से को घेरे हुए होती है। स्पष्ट और गहरी जीवन रेखा वाले लोग स्वस्थ और लंबा जीवन जीते हैं। इसके अलावा इस रेखा पर त्रिभुज बनना शुभ माना जाता है। इसी के साथ जानते हैं जीवन रेखा पर क्रॉस मार्क (cross mark on lifeline) का क्या अर्थ है, जीवन रेखा कटी होने से क्या होता है, छोटी जीवन रेखा क्या होती है ..
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि आपकी हथेली पर अगर जीवन रेखा टूटी-फूटी होती है, तो इसका मतलब यह है कि आपको लंबी उम्र जीने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इसका अर्थ यह है कि आप जीवन में किसी न किसी रोग का शिकार हो सकते हैं। साथ ही आपकी तबियत बार-बार खराब होती रहती है।
ये भी पढ़ेंः
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि हथेली की रेखाएं अगर गहरी और स्पष्ट होती हैं, तो यह इस बात का इशारा है कि आपकी उम्र बहुत ही लंबी होगी और आप बहुत ही स्वस्थ जीवन जिएंगे। हथेली में इस तरह की रेखाएं होने से व्यक्ति बहुत ही खुशहाल जीवन जीता है और बहुत कम बीमार पड़ता है।
हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो, तो इसका मतलब है कि उसकी मृत्यु अपने पैतृक घर से बहुत दूर होकर होगी। यह संकेत कलाई के पास जीवन रेखा के अंतिम हिस्से में दो भागों में बंटने से मिलता है। ऐसे लोग अपनी जीवन के अंतिम समय में घर से दूर होते हैं।
हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि हथेली पर अगर जीवन रेखा के शुरुआत में बहुत-सी रेखाएं हों, तो इसका अर्थ यह होता है कि व्यक्ति बहुत ही संघर्ष करने वाला है और उसके जीवन में स्थिरता की कमी रहेगी। ऐसा व्यक्ति को कई दुघर्टनाओं का सामना भी करना पड़ता है।
हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि जिस व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा के आखिरी में क्रॉस या गुणा का निशान बना होता है, ये भी इस बात का संकेत है कि अपने जीवन के अंतिम समय में उस व्यक्ति को बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
Published on:
19 Apr 2025 07:34 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
