12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang: आज के शुभ चौघड़िया 13 मार्च 2026: किस समय करें शुभ कार्य, जानें पंचांग से..

Aaj Ka Panchang 13 March 2026 : आज का पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 3:03 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक रहेगा। चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। जानें आज के शुभ चौघड़िया, दिशा शूल और दिन के प्रमुख योग।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Mar 12, 2026

Aaj Ka Panchang 13 March

Aaj Ka Panchang 13 March : आज का पंचांग 13 मार्च 2026

Aaj Ka Panchang 13 March 2026 : आज का पंचांग 13 मार्च 2026, शुक्रवार के अनुसार आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 3:03 तक रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ होगा। चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में रहेगा। आज व्यतिपात योग दिन 10:31 तक रहेगा और उसके बाद वरियान योग लगेगा। राहुकाल सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक रहेगा, इसलिए इस समय में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। आज के पंचांग के अनुसार कुछ शुभ चौघड़िया समय भी हैं जिनमें मांगलिक कार्य, यात्रा, पूजा और नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है।

आज का पंचांग शुक्रवार 13 मार्च, 2026

  • विक्रम संवत् 2082
  • संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
  • शक संवत् – 1947
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 23 रमजान
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

क्रमचौघड़ियासमयशुभताटिप्पणी
1चरसूर्योदय – 08:11शुभशुभ कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं
2लाभ08:11 – 09:39बहुत शुभव्यापार व नए काम के लिए अच्छा
3अमृत09:39 – 11:08अत्यंत शुभसभी मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ
4शुभ12:37 – 02:05शुभपूजा, यात्रा, नए कार्य के लिए अच्छा
5चर05:00 – सूर्यास्तशुभसामान्य शुभ कार्य कर सकते हैं

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा

तिथि – दशमी तिथि सम्पूर्ण दिन रात्रि होगी ।

नक्षत्र – पूर्वाषाढा़ नक्षत्र रात्रि 3.03 तक होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा ।
योग – व्यतिपात योग दिन 10.31 तक रहेगा तदुपरान्त वरियान योग रहेगा ।
करण – वणिज करण रात्रि 7.20 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 7-20 से प्रारम्भ. दशामाता व्रत, व्यतिपात पुण्यं, पूर्वाषाढा नक्षत्र धनु राशि में सगाई व टीका का मुहूर्त, पूर्वाषाढा नक्षत्र धनु राशि में कूप या बोरिंग खोदने का मुहूर्त,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि धनु राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी ।
आज रात्रि 3.03 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर भू , धा, फा, ढा, भे पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं। इनमें दुसरो के मनोभावों को जान लेने की विशेष क्षमता होती हैं। ऐसे लोग अध्यापक, धर्म-प्रचारक, राजनीतिक, वैध-ड़ाक्टर, वकील और पुस्तक का व्यवसाय करने वाले होते हैं। ये दूर की सोच सोचते हैं और भलाई करने में हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि से प्रभावित व्यक्ति में बौद्धिक एवं मानसिक शक्ति प्रबल होती हैं।