
बुध शुक्र युति सितंबर में कई राशियों की किस्मत चमकाएगी
वृष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर में बुध की स्थिति वृष राशि के जातकों के लिए शुभ है। इसके प्रभाव से वृष राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस महीने इस राशि के जातक की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। वाहन या संपत्ति घर में जुड़ सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है और परिवार की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि
बुध का मार्गी होना धनु राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में धनु राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा और विवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी के साथ धनु राशि के व्यवसायियों को धन लाभ होगा।
कर्क राशि
सितंबर महीने में कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायक रहेगी। इस राशि के जातक जहां प्रयास करेंगे, उसी काम में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ भी संभव है। इसी के साथ आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है। बुध शुक्र युति के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और साहस-पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि
सितंबर में मार्गी शुक्र वृश्चिक राशि वालों के जीवन में खुशियां लाएगा। इस समय जातकों का भाग्य साथ देगा। रूके हुए या अटके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बनेगा, विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद शुभ है। ऐसे लोग जो प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। इस महीने वृश्चिक राशि वालों को कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है। कामकाज से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
मिथुन राशि
इस महीने मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रकी स्थिति लाभदायक है। इसके प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और जो पाने का प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। इस महीने आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और आपकी बातों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। रूकी हुई परियोजनाओं को गति मिल सकती है। व्यवसायियों के फंसे पैसे वापस मिल सकते हैं।
तुला राशि
सितंबर तुला राशि के जातकों के लिए भी शुभफलदायक है। वे नए उद्यम शुरू करेंगे, जिससे सफलता के साथ-साथ लाभ भी होगा। व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। इस समय आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं और आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं। यहां तककी कर्मचारियों को भी इस अवधि में पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना तुला राशि वालों की उन्नति के लिए अच्छा है। इस समय स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
Updated on:
31 Aug 2023 05:18 pm
Published on:
31 Aug 2023 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
