11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Gochar 2026: आज 11 अप्रैल से अगले 20 दिन भारी, इन 7 राशियों को करियर, रिश्तों और पैसों में झेलनी पड़ सकती है परेशानी

Budh Transit 2026 Effects on Zodiac Signs: बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए सावधानी का संकेत दे रहा है। इस दौरान करियर, पैसा, रिश्ते और सेहत से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 11, 2026

budh gochar 2026, budh transit april 2026,

11 अप्रैल से अगले 20 दिन बुध गोचर से इन 7 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण| Freepik

Budh Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार 11 अप्रैल 2026 से बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो इसकी कमजोर स्थिति मानी जाती है। बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है, इसलिए इसका यह गोचर कई लोगों के जीवन में उलझनें बढ़ा सकता है। इस दौरान निर्णय लेने में भ्रम, कम्युनिकेशन में गलतफहमियां और पैसों से जुड़े मामलों में चूक होने की संभावना बढ़ जाती है। खासतौर पर करियर और रिश्तों में तनाव का असर साफ देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य शैलेश पांडेय के अनुसार, अगले 20 दिन 7 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

मेष- आर्थिक फैसलों में बरतें समझदारी

मेष राशि वालों के लिए यह समय वित्तीय मामलों में सतर्क रहने का है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और सेविंग्स पर असर पड़ सकता है। करियर में भी दबाव महसूस होगा, इसलिए बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें।

मिथुन- करियर में बढ़ सकता है तनाव

मिथुन राशि के जातकों को ऑफिस में कम्युनिकेशन गैप का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। काम में फोकस बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

कर्क-यात्रा में रखें अतिरिक्त सावधानी

कर्क राशि वालों के लिए यह समय यात्रा के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। प्लानिंग में छोटी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। अपने सामान और समय का विशेष ध्यान रखें।

सिंह- सेहत को न करें नजरअंदाज

सिंह राशि के लोगों को हेल्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटी समस्याएं बड़ी बन सकती हैं अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए। संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी होगा।

कन्या- रिश्तों में संवाद बनाए रखें

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों में तनाव ला सकता है। परिवार या पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। खुलकर बातचीत करने से समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।

धनु- पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें

धनु राशि वालों को परिवार में छोटी बातों को बड़ा बनने से रोकना होगा। गुस्से या जल्दबाजी में बोले गए शब्द रिश्तों में दूरी ला सकते हैं। समझदारी और संयम से काम लें।

तुला- ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर

तुला राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा। विरोधी माहौल या ऑफिस पॉलिटिक्स से परेशानी हो सकती है। किसी भी कानूनी या आर्थिक फैसले से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।