10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Gochar 2026: बुध का मेष में प्रवेश, 30 अप्रैल से इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन-लाभ के बनेंगे योग

Budh Gochar 2026 Mercury Transit in Aries 2026 Budh Gochar Effects: 30 अप्रैल 2026 से बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद खास और लाभदायक समय की शुरुआत करेगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 10, 2026

Mercury Transit in Aries 2026, Budh Gochar Effects,

30 अप्रैल से इन राशियों पर बरसेगा धन|Freepik

Budh Gochar 2026 mercury Transit in Aries: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 30 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो मंगल के आधिपत्य वाली अग्नि तत्व की राशि है। इस गोचर का असर बुद्धि, व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति पर खास तौर पर देखने को मिलेगा। बुध का यह परिवर्तन मिथुन, कर्क और मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है, जहां धन-लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। इस दौरान निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना और धैर्य बनाए रखना भी उतना ही जरूरी रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर काफी सकारात्मक रहने वाला है। बुध का लग्न भाव में आना आपकी पर्सनैलिटी और सोच पर सीधा प्रभाव डालेगा। इस दौरान आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत होंगी और आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे।यह समय नए प्रोजेक्ट शुरू करने, व्यापार विस्तार करने और खुद को स्थापित करने के लिए अनुकूल रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है और वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी।हालांकि, एक बात का ध्यान रखें जल्दबाजी और अहंकार से बचें। बिना पूरी जानकारी के फैसले लेना या दूसरों की सलाह को नजरअंदाज करना नुकसान दे सकता है। धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए बुध का यह गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं। यह गोचर आपके इनकम और लाभ स्थान में होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।इस दौरान आपकी सोचने की क्षमता और नेटवर्किंग स्किल्स काफी बेहतर होंगी। आप नए लोगों से जुड़ेंगे और नए आइडियाज पर काम करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए यह समय शानदार रहेगा।लेकिन ध्यान रखें कि एक साथ कई काम शुरू करने से आपका फोकस भटक सकता है। इसलिए प्राथमिकता तय करें और रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर करियर और बिजनेस के लिहाज से शुभ रहेगा। यह गोचर आपके कर्म भाव में होगा, जिससे आप अपने काम को लेकर ज्यादा गंभीर और सक्रिय नजर आएंगे।इस समय आपके अंदर आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत होगी और आप अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं और संतुलन बनाए रखें।