11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ank Jyotish Mulank 6 Career Options: टैलेंट और क्रिएटिविटी से पाते हैं सफलता, इन क्षेत्रों में मिलता है खूब सम्मान

Ank Jyotish Mulank 6 Career Options: अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति के जन्म की तारीख के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई बातें बताई जाती हैं। इसी तरह अंक ज्योतिष में करियर को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं आज मूलांक 6 वाले लोगों के करियर के बारे में।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 11, 2026

mulank 6 career options, ank jyotish mulank 6

Ank Jyotish Mulank 6 Career|Freepik

Ank Jyotish Mulank 6 Career Options: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी और रचनात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं। इन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनमें कला, संगीत और सौंदर्य के प्रति विशेष झुकाव होता है। ऐसे लोग भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं और जहां भी जाते हैं, अपनी छाप छोड़ते हैं। करियर के मामले में ये उन क्षेत्रों में ज्यादा सफल होते हैं, जहां क्रिएटिविटी और लोगों से जुड़ाव की जरूरत होती है। सही दिशा और मेहनत के साथ मूलांक 6 वाले लोग नाम, पैसा और सम्मान तीनों हासिल कर सकते हैं।

Mulank 6: मूलांक 6 करियर विकल्प

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, जो प्रेम, सुंदरता, कला और आकर्षण का प्रतीक है। यही कारण है कि मूलांक 6 के लोग स्वभाव से आकर्षक, रचनात्मक और लोगों से जुड़ने में माहिर होते हैं। इनके लिए सही करियर वही है, जहां वे अपनी क्रिएटिविटी और सामाजिक कौशल का पूरा उपयोग कर सकें।

मूलांक 6 वालों की खासियत

मूलांक 6 के लोग जिम्मेदार और संतुलित सोच वाले होते हैं। इन्हें साफ-सफाई, सजावट और सुंदर वातावरण बेहद पसंद होता है। ये लोग टीम में बेहतर काम करते हैं और रिश्तों को संभालना अच्छी तरह जानते हैं। इनके अंदर एक नैचुरल लीडरशिप क्वालिटी होती है, खासकर जब काम कला या मैनेजमेंट से जुड़ा हो।

Numerology 6: फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री

शुक्र के प्रभाव के कारण इनका झुकाव फैशन और सौंदर्य की ओर अधिक होता है। फैशन डिजाइनिंग, मेकअप आर्टिस्ट, मॉडलिंग या कॉस्मेटिक बिजनेस में ये लोग अपनी पहचान बना सकते हैं। रंगों और स्टाइल की समझ इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

कला और मनोरंजन क्षेत्र

मूलांक 6 के लोग संगीत, डांस, एक्टिंग या पेंटिंग जैसे क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यदि इन्हें सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले, तो ये लोग अपनी प्रतिभा से नाम और सम्मान दोनों कमा सकते हैं।

इंटीरियर डिजाइन और हॉस्पिटैलिटी

इनकी सौंदर्य समझ इन्हें इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों में सफल बनाती है। साथ ही, मिलनसार स्वभाव के कारण होटल मैनेजमेंट, इवेंट प्लानिंग और ट्रैवल इंडस्ट्री भी इनके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

मीडिया, पीआर और सोशल वर्क

लोगों से जुड़ने की कला इन्हें मीडिया, पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में आगे बढ़ने में मदद करती है। इसके अलावा, दूसरों की मदद करने की भावना इन्हें टीचिंग, काउंसलिंग और सामाजिक कार्यों में भी सफल बनाती है।