28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ank Jyotish: मूलांक 2, 3, 6 और 9 वाले इस मूलांक के लिए बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर, इनसे शादी करें तो चमक सकती है किस्मत

Ank Jyotish Compatibility For Marriage: अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा उसके मूलांक से प्रभावित होती है। खासकर मूलांक 9 के लोग अपने मजबूत व्यक्तित्व और ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के लिए किन मूलांक वाले पार्टनर परफेक्ट साबित होते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 28, 2026

Ank Jyotish Secrets,Mulank 9 Compatibility

Ank Jyotish numerology love and relationship predictions|Freepik

Ank Jyotish Compatibility For Marriage:मूलांक 9 वाले लोगों के लिए रिश्तों और शादी के मामले में सही पार्टनर का चुनाव बेहद अहम माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से भरा होता है। इन पर मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण ये लोग मजबूत व्यक्तित्व और लीडरशिप क्वालिटी रखते हैं। ऐसे में इनकी लाइफ में संतुलन और समझ बनाने के लिए सही मूलांक वाले पार्टनर का साथ जरूरी होता है। आइए जानते हैं मूलांक 9 के लिए कौन से मूलांक बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर।

Mulank 9 Compatibility For Marriage: मूलांक 9 का स्वभाव

मूलांक 9 वाले लोग जोशीले, स्वतंत्र विचारों वाले और स्पष्टवादी होते हैं। इन्हें दिखावा पसंद नहीं होता और ये वही कहते हैं जो दिल में होता है। रिश्तों में ये पूरी ईमानदारी और समर्पण रखते हैं, लेकिन इन्हें एक ऐसा साथी चाहिए जो इनके भावनात्मक उतार-चढ़ाव को समझ सके और संतुलन बनाए रखे।

Ank Jyotish Numerology Secrets: कौन से मूलांक हैं इनके लिए अनुकूल?

मूलांक 2: संवेदनशीलता का संतुलन

मूलांक 2 के लोग कोमल, शांत और भावुक होते हैं। इनकी यही खूबी मूलांक 9 के गुस्से और तीव्र स्वभाव को संतुलित करती है। ये रिश्ते में धैर्य और समझदारी लाते हैं, जिससे संबंध स्थिर बना रहता है।

मूलांक 3: स्थिरता और दिशा

मूलांक 3 के लोग अनुशासित, व्यवहारिक और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये मूलांक 9 की ऊर्जा को सही दिशा देने में मदद करते हैं। दोनों मिलकर एक संतुलित और सफल जीवन की नींव रख सकते हैं।

मूलांक 6: प्रेम और सामंजस्य

मूलांक 6 प्रेम, सौंदर्य और रिश्तों की मिठास को महत्व देता है। ये लोग मूलांक 9 के जीवन में भावनात्मक स्थिरता और सुकून लाते हैं। इनके साथ रिश्ता अक्सर रोमांटिक और संतुलित रहता है।

मूलांक 9: समान ऊर्जा का मेल

जब दो मूलांक 9 के लोग साथ आते हैं, तो उनके बीच गहरी समझ और जुड़ाव होता है। वे एक-दूसरे की भावनाओं और स्वभाव को आसानी से समझ लेते हैं। हालांकि, इस रिश्ते को सफल बनाने के लिए दोनों को अपने अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी होता है।

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग