
आज का भविष्यफल टैरो|Freepik
Tarot Horoscope Today: ग्रह गोचर के बीच आज का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आज कुछ राशियों को मानसिक तनाव, रिश्तों में गलतफहमियां और सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर मेष और कन्या राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। दिनभर के फैसलों में जल्दबाजी से बचना और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। वहीं कुछ राशियों को छोटे-छोटे लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना ही समझदारी होगी।
आज आप काम में इतने उलझ सकते हैं कि खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाए। किसी करीबी की तबीयत या अपनी सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि, अगर आप राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपके लिए दिन उम्मीद से बेहतर साबित हो सकता है।
घर का माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। खासकर ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई बात तनाव दे सकती है। सेहत भी थोड़ा साथ नहीं देगी, इसलिए खुद को ज्यादा थकाने से बचें और आराम को प्राथमिकता दें।
दिल के मामलों में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। रिश्तों को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है, लेकिन यह अस्थायी है और खुद को समय दें।
आज परिवार, खासकर भाई-बहनों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। ऑफिस में भी सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में शांत रहना और प्रतिक्रिया देने से पहले सोच लेना बेहतर रहेगा।
कामकाज में कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं, जिन्हें सुलझाना आसान नहीं होगा। आज शॉर्टकट लेने की बजाय धैर्य और सही रास्ते पर चलना ही आपके लिए सुरक्षित रहेगा।
पैसों से जुड़े मामलों में आज थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। कोशिशें करने के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। परिवार में किसी आयोजन में भी बाधा आ सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा।
आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर लाभ के मामले में। अगर आप थोड़ा रिस्क लेने का सोच रहे हैं तो समय ठीक है, लेकिन अपने लक्ष्य को लेकर थोड़ा और गंभीर होना जरूरी है।
आज खर्च करने का मन रहेगा और शॉपिंग से आपको खुशी भी मिलेगी। किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से फायदा मिलने के संकेत हैं। दिन को हल्के-फुल्के तरीके से एंजॉय करें।
दूसरों की बातों में आकर अपने फैसले न बदलें। आज सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी समस्याओं पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
दिन की शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी हो सकती है और घर और ऑफिस दोनों जगह तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि दिन के दूसरे हिस्से में हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे।
सुबह के समय परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। खर्च बढ़ने और आमदनी कम लगने से मन अशांत रहेगा। खुद को संतुलित रखने की कोशिश करें।
जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। साथ ही, धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाना आपको मानसिक शांति देगा।
Published on:
11 Apr 2026 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
