
भोपाल। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। यह राशि परिवर्तन शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। इन योगों का प्रभाव पृथ्वी के साथ ही मानव जीवन को भी प्रभावित करता है। प्रयागराज के पं. आचार्य प्रदीप पांडे के मुताबिक राहु ग्रह नए साल 2023 में गोचर यानि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है। इस योग का प्रभाव लगभग सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए राहु का यह राशि परिवर्तन बेहद खास रहने वाला है। इन राशि वालों को न केवल धन लाभ हो सकता है, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति और प्रगति के प्रबल योग बन रहे हैं। यहां देखें कहीं यह राशि आपकी तो नहीं...
वृष राशि
केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से इस राशि वाले लोगों को कॅरियर और व्यापार में सफलता मिल सकती है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय से नए-नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही अगर आप बिजनेसमेन हैं, तो आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जो आपको मुनाफा देने वाले साबित होंगे। आप शेयर, सट्टा और लॉटरी में इस समय अच्छा धन कमा सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि वाले लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। दरअसल राहु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकती है। वहीं इस समय आपकी कोई योजना है तो, उसमें भी आपको सफलता के योग हैं। साथ ही जो छात्र विदेश जाकर पढऩा चाहते हैं, उनको इस साल सफलता मिल सकती है। वहीं यह योग आपको आपको आर्थिक रूप से उन्नति और लाभ दिलाने वाला साबित होगा।
मीन राशि
केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से मीन राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा वर्ग के लोगों इस शुभ योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं इस समय आपको साझेदारी के काम में भी सफलता मिल सकती है। अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय श्रेष्ठ और अनुकूल है।
Updated on:
22 Dec 2022 04:40 pm
Published on:
22 Dec 2022 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
