6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahu Nakshtra Transit 2023: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से बड़ा बदलाव, इनकी लगेगी लॉटरी

Rahu Nakshtra Transit 2023 कुछ राशियों में बड़े बदलाव का कारण बनेगा। rahu gochar 2023 (राहु गोचर) से इन राशियों के जातकों को दोनों हाथों से धन बटोरने का मौका मिल सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 06, 2023

rahu_transit.jpg

rahu transit

Rahu Nakshtra Transit: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राहु क्रूर ग्रह है, लेकिन यह कुंडली में शुभ स्थिति में हो तो इसके अच्छे परिणाम भी मिलते हैं। वहीं कुंडली में इनके कमजोर होने पर यह अशुभ परिणाम देता है। वर्तमान में राहु भरणी नक्षत्र में हैं, नौ फरवरी को अश्विनी नक्षत्र में राहु गोचर होगा।


ज्योतिषियों के अनुसार जब राहु अश्विनी नक्षत्र में होते हैं तो व्यक्ति शक्ति और सम्मान प्राप्त करता है। ऐसे में यह स्थिति शुभ रहने वाली है। इधर, राहु पर शनि की तीसरी दृष्टि भी रहेगी। इससे सभी राशियों पर इस घटना का असर पड़ेगा। खास तौर से तीन राशियों के जातकों को धन और तरक्की के योग बनेंगे।


राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों का जागेगा सोया भाग्यः प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार राहु का नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ हैं। आइये जानते हैं इनको क्या हो सकता है फायदा।

ये भी पढ़ेंः Yashoda Jayanti 2023: रविवार को है यशोदा जयंती, कृष्ण जैसी संतान के लिए रखते हैं व्रत


मिथुन राशिः राहु का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इसके प्रभाव के फलस्वरूप मिथुन राशि के जातक को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शेयर बाजार, सट्टा, लॉटरी से जुड़े मिथुन राशि के लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के ऐसे व्यक्ति जो राजनीति से जुड़े हैं, उनको बड़ा पद मिल सकता है। भाई बहनों का अच्छा तालमेल रहेगा।


कर्क राशिः राहु का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुभ फलदायी हो सकता है। इसके चलते आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस अवधि में आप पदोन्नति और वेतनवृद्धि भी पा सकते हैं। राहु के प्रभाव से प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं। पिता से संबंध मधुर होंगे। आकस्मिक लाभ मिल सकता है, व्यापार से जुड़े हैं तो मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति का मामला सुलझ सकता है।

कन्याः राहु का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुभ फलदायी है। इस अवधि में कन्या राशि के जातक को भूमि और भवन का लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ होगा, अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। स्टॉक मार्केट, सट्टा लॉटरी में लाभ हो सकता है। व्यापार बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कोई व्यक्ति विदेश जाने के लिए प्रयासरत है तो कन्या राशि के ऐसे व्यक्ति की इस अवधि में मुराद पूरी हो सकती है।