माता यशोदा की कथाः माता यशोदा की एक कथा के अनुसार जब पूतना कृष्ण को मारने आई तो श्रीकृष्ण दूध के साथ उसके प्राण का भी पान कर गए। शरीर छोड़ते समय पूतना कृष्ण को लेकर मथुरा की ओर दौड़ी तो माता यशोदा के भी प्राण कृष्ण के साथ चले गए, उनके शरीर में फिर जीवन का संचार तब हुआ जब गोपियों ने फिर कृष्ण को उनकी गोद में रखा।