
Ramnavami 2023 will be lucky for these 3 zodiac signs, Get bless of Lord Rama and Hanuman: शक्ति का पर्व नवरात्रि इस बार 30 मार्च को संपन्न हो रहा है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमीं का पर्व मनाया जाता है। यह दिन चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। यह दिन भगवान राम के जन्मोत्सव का दिन होता है। इस दिन भगवान राम के साथ ही मां दुर्गा के नवें शक्ति स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में राम नवमी के पर्व को विशेष महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। वहीं इस बार कुछ अत्यंत दुर्लभ संयोगों के कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इन दुर्लभ संयोगों का लाभ तीन राशियों के लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला और धन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक इस दुर्लभ संयोग के कारण तीन राशियों पर भगवान राम और हनुमान जी की जमकर कृपा बरसेगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन सा है ये दुर्लभ संयोग और कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां, जिन्हें मिलने वाला है भगवान राम और हनुमान जी का साथ...
राम नवमी 2023 पर बन रहा है यह दुर्लभ शुभ संयोग
वाल्मीकि के अनुसार श्रीराम का जन्म कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त, सूर्य, मंगल, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह के विशेष योग में हुआ था। इस साल राम नवमी पर सूर्य, बुध और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ में, शुक्र और राहु मेष राशि में विराजे हैं। ग्रहों की यह युति मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य जैसे योग बना रही है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग और रवि योग का संयोग भी इस दिन को विशेष बना रहा है।
इन राशियों को मिलने जा रही हैं खुशियां ही खुशियां
वृष
वृष राशि के लोगों के लिए राम नवमी का यह पर्व कई शुभ सौगातें लाने वाला साबित होगा। इन शुभ योगों के संयोग से इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन से संबंधित जो कार्य अब तक रुके हुए थे, वे संपन्न होंगे। कार्यस्थल पर इन्हें अधिकारियों का साथ मिलेगा, नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी निवेश के लिए सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है। बिजनेस करने वालों के लिए नई साझेदारी के योग बन रहे हैं।
तुला
तुला राशि के लोगों पर इन शुभ योग और संयोगों के कारण हनुमान जी और श्रीराम की विशेष कृपा रहने वाली है। आर्थिक मोर्चे पर इन्हें लाभ ही होगा। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के कारण इन लोगों को अपने लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी। इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। भगवान राम के आशीर्वाद से इनके वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए राम नवमी का यह पर्व बेहद लकी साबित होगा। इन्हें पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इनकी आय के नए स्रोत बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही नौकरी संबंधी परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी।
Updated on:
28 Mar 2023 02:12 pm
Published on:
28 Mar 2023 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
