
हिंदू पंचांग का दसवां माह पौष (poush month) आज शुक्रवार 09 दिसंबर 2022 से शुरू हो गया है। भगवान विष्णु व सूर्य देव की पूजा के लिए विशेष पौष माह का हिंदू धर्म में काफी अधिक महत्व है। वहीं इस पौष माह (Rashifal of poush month) दौरान होने जा रहे कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को अत्यधिक प्रभावित (Rashifal of poush month) करता दिख रहा है। इसके तहत पौष माह में पहला परिवर्तन शुक्रवार, 16 दिसंबर को सूर्य देव का धनु राशि में होने जा रहा है, उसके बाद गुरुवार, 29 दिसंबर को शुक्र दिसंबर महीने में दूसरी बार परिवर्तन करते हुए मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद साल 2023 के पहले दिन यानि रविवार, 1 जनवरी 2023 को देवगुरु मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
ग्रह-नक्षत्रों के इस परिवर्तन का सीधा असर (Rashifal of poush month) सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला से जानते हैं कि पौष माह में होने वाले इन तमाम राशि परिवर्तनों का किस राशि पर शुभ प्रभाव होगा और किन राशियों के लिए ये परिवर्तन अशुभ परिणाम (Rashifal of poush month) लाता दिख रहा है। चलिए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि तक इस राशि परिवर्तन का असर (Rashifal of poush month) ...
मेष राशि (Rashifal of poush month) : मानसिक चिंताओं के साथ ही शारीरिक कष्ट में इजाफे की संभावना। वाहन सावधानी से चलाना होगा। दुर्घटना की आशंका के बीच उंचाई व सड़क पर चलते समय सतर्क रहना होगा। तनाव के चलते रक्तचाप, हृदय रोग, उदर विकार, नेत्रविकार आदि परेशानियां सामने आ सकतीं है। विशेष रूप से सेहत का ध्यान रखने के साथ ही वाद-विवाद से दूर रहना होग।
वृषभ राशि (Rashifal of poush month): इस महीने की शुरुआत में व्यापार में फायदे के चलते आमदनी में वृद्धि की संभावना है। जिसके चलते आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्तर पर फायदा होगा। लेकिन उचित होगा कि महीने के आखिरी में फिजूल खर्ची से बचना होगा।
मिथुन राशि (Rashifal of poush month): यह महीना आपके लिए सुख-समृद्धि वाला रहेगा। आपके सभी कार्य सही तरीके से पूरे होंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग के बीच धन लाभ व मान-सम्मान मिलने के साथ ही विद्यार्थियों को भी सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि (Rashifal of poush month): पौष माह का शुरुआती समय जहां आपके लिए नकारात्मक स्थिति का निर्माण कर रहा है, वहीं 22 दिसंबर के बाद से ये महीना आपको सफलता दिलाता दिख रहा है। शुरु में कार्यों में परेशानी के अलावा मित्रों से भी मतभेद होने की संभावना है।
सिंह राशि (Rashifal of poush month): पूरे महीने आपको सतर्क रहना होगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। उचित होगा कि अपने बुद्धि-विवक से काम करें नहीं तो जुर्माना, मुकदमा, वाद-विवाद आदि की आशंका बन सकती है। अपमान का डर, शरीर में पीड़ा आदि के चलते मन अप्रसन्नता रह सकती है।
कन्या राशि (Rashifal of poush month): जीवनसाथी से अच्छा व्ययहार करें। यह माह आपके लिए काफी असफलताएं ला रहा है ऐसे में उचित होगा कि कोई भी कार्य अत्यधिक सोच-समझकर ही प्रारंभ करें। अन्यथा व्यवसाय या काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
तुला राशि (Rashifal of poush month): पौष माह में अपके कार्य सिद्ध होने के साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति के बीच अन्न-वस्त्र सहित अनेक चीजों का लाभ होगा साथ ही मन व शरीर भी सेहतमंद रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि माह के अंत में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Rashifal of poush month): यह समय आपके सामने भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। जिसके चलते स्वयं और संतान को सेहत की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बिना किसी कारण ही राज्य के अधिकारियों या सरकार से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं माह के बीच में संघर्ष के साथ सफलता और धन लाभ की स्थिति निर्मित होती दिख रही है।
धनु राशि (Rashifal of poush month): धनु राशि के जातकों के लिए मानसिक व शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। सुखों में आने वाली कमी के चलते घरेलू झगड़े में इजाफा हो सकता हैं। जमीन-जायदाद संबंधी कई समस्याएं पैदा होने के साथ ही कुछ बिना जरूरत की यात्राएं भी हो सकती हैं।
मकर राशि (Rashifal of poush month): हिंदू पंचांग के दसवें माह यानि पौष में आपकी मुलाकात उच्च राज्य के अधिकारियों व सज्जनों से होने के योग बनाते दिख रहे हैं। इस समय आपके पुत्र और मित्रों से सम्मान मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको धन-मान प्रतिष्ठा के साथ ही शत्रुओं पर विजय भी प्राप्त होगी। इस माह आपको पद लाभ के साथ ही आर्थिक लाभ भी मिलता दिख रहा है।
कुंभ राशि (Rashifal of poush month): माह की शुरुआत में कार्य देरी से पूरे हो सकेंगे। दुष्ट व बुरे लोगों की संगति के प्रभाव से मान-सम्मान में कमी और विवादों के कारण मानसिक व्यथा देखने को मिल सकती है। माह के मध्य से हानि के भय का योग व्यापार और संपति में लाभ के योग में परिवर्तित होने लगेगा।
मीन राशि (Rashifal of poush month): इस माह आपको विशेष संघर्ष करने के पश्चात ही धन लाभ हो सकेगा। प्रिय व्यक्तियों से किसी अन्य के कारण वाद-विवाद होने की संभावना के बीच आपको कष्ट प्राप्त होगा। किसी यात्रा में कष्ट और मानसिक परेशानी हो सकती है। अज्ञात भय के चलते नींद की समस्या बनेगी।
Published on:
09 Dec 2022 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
