
वक्री शनि का राशियों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
भोपाल के एस्ट्रोलॉजर्स के मुताबिक शनि ग्रह चूंकि न्याय का कारक है, अत: अपनी राशि में (शनि के स्वामित्व की दो राशियां हैं- मकर तथा कुंभ) चाहे मार्गी हो या वक्री, न्याय का झंडा हमेशा बुलंद रखते हैं। 17-06-23 से 04-11-2023 तक स्वयं की कुंभ राशि में वक्री रहने वाले शनि ग्रह न्याय से जुड़े लोगों (न्यायाधीशों) को यश दिलाएंगे।
देश दुनिया पर भी होगा असर
एस्ट्रोलॉजर्स के मुताबिक वक्री शनि के प्रभाव से खाद्य तेलों के भाव में चढ़ाव-उतार आएगा, लोहे (सरिया) की कीमतें बढ़ेगी। पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ेंगे। मध्यप्रदेश में वर्षा सामान्य होगी। देश का मान बढ़ेगा। दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है।
वक्री शनि का प्रभाव
1. शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और न्यायाधीश का कार्य भी करते हैं। उल्टी चाल से यह शीर्ष स्तर पर न्याय पालिका और कार्य पालिका में टकराव की स्थिति लाएंगे।
2. शनि ग्रह चूंकि सेवा का कारक है, अत: युवाओं को सेवा के अवसर अर्थात रोजगार (नौकरी) देंगे।
3. शनि की उल्टी चाल से प्रदेश /देश-दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है।
4. शनि न्यायदाता है, अत: महिलाओं का सशक्तीकरण होगा।
5. 17-06-2023 से 04-11-2023 तक शनि वक्री रहेंगे।
| वक्री शनि का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव | ||
| राशियां | लाभ | लाभ प्रतिशत |
| वृषभ, मिथुन | आकस्मिक धन | 90% |
| कर्क, सिंह | लाभ, अवार्ड, विदेश यात्रा, संतान से यश | |
| मकर, मीन, वृश्चिक | सम्मान, संतान, भूमि लाभ, यश, तीर्थ यात्रा | 80% |
| मेष | वाहन, धन, कीर्ति, स्वास्थ्य | 70% |
| कन्या, धनु | सफलता, धन, यश | 65% |
| तुला, कुंभ | साधारण | 45% |
राशियों पर प्रभाव
वृषभ, मिथुन, कर्क सिंह: श्रेष्ठतम
मकर मीन, वृश्चिक: श्रेष्ठतर
मेष: श्रेष्ठ
कन्या, धनु: संतोषप्रद
तुला, कुंभ: साधारण
कुछ राशियां होंगी खुशहाल
एस्ट्रोलॉजर और पॉमिस्ट अजहर हाशमी का कहना है कि 17 जून, 2023 से सौर मंडल का शनि ग्रह अपनी ही कुंभ राशि में उल्टी चाल (वक्र गति) से यानी रेट्रोग्रेट होकर विभिन्न राशियों/प्रदेश/ देश-दुनिया पर लगभग साढ़े चार महीनों तक खलबली मचाने वाला प्रभाव डालेगा। (हालांकि कुछ राशियों और देशों को लाभ भी देगा)
Published on:
16 Jun 2023 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
