
न्याय के देवता शनि देव आज 17 जनवरी को रात 08 बजकर 02 मिनट पर अपनी राशि कुंभ में गोचर (Saturn transit 2023 in Aquarius after 30 years impact on all zodiac) करेंगे। शनि का यह गोचर 30 साल बाद हो रहा है। शनि के इस गोचर से कई राशि के लोगों के जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। शनि देव इन्हें शुभ फल देने वाले हैं। ये लोग बिजनेस, नौकरी और सेहत के साथ ही रिश्ते-नातों के लिए भी यह समय बेहतर साबित होगा। (Saturn transit 2023 in Aquarius after 30 years impact on all zodiac) शनि के गोचर से मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों की लाइफ प्रभावित होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर डब्बावाला पत्रिका.कॉम में आपको बता रहे हैं किस राशि के लोगों को मिलने वाली है खुशियां ही खुशियां और किन्हें रखना होगा धैर्य...?
मेष (Saturn transit 2023)
शनि का (Saturn transit 2023) यह गोचर मेष राशिवालों के लिए शानदार साबित होगा। इन पर शनि की कृपा बरसेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी। बिजनेस करने वालों को तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृष (Saturn transit 2023)
शनि का यह गोचर बताता है कि (Saturn transit 2023) आपको सावधान रहना होगा। वर्कप्लेस पर आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। हालांकि इस दौरान अगर आप कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो, आपके लिए यह समय अच्छा है।
मिथुन (Saturn transit 2023)
शनि देव की कृपा से (Saturn transit 2023) आपके लिए विदेश में नौकरी के या फिर वहां रहने के योग बन रहे हैं, यानी आपके प्रयास सफल होने का समय आ गया है। हो सकता है कि आपको थोड़ा इंतजर करना पड़े, लेकिन सफलता मिलना तय है। शनि के प्रभाव से आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा।
कर्क (Saturn transit 2023)
इस राशि के लोगों पर ढैय्या शुरू होगी। आपके लिए समय कठिन रहेगा। धैर्य से काम करते रहें। नौकरी या बिजनेस के काम में वाद-विवाद से बचें। बेकार की बातों में न उलझें। कोई बयान न दें, उससे आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। रिश्तों में स्वयं को थोड़ा सा झुक कर चलना ही आपके लिए बेहतर होगा। वाणी में विनम्रता बनाए रखें। प्रॉपर्टी विवाद हल होंगे।
सिंह (Saturn transit 2023)
शनि के इस (Saturn transit 2023) राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों पर मिला-जुला असर दिखेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। कोई नया बिजनेस कर सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप में बिल्कुल न करें। यश और कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। अपने व्यवहार और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।
कन्या (Saturn transit 2023)
शनि के प्रभाव (Saturn transit 2023) से इस राशि के लोगों को शत्रुओं से राहत मिलेगी। आपका रुतबा बढ़ेगा। फिजूलखर्च से बचें। वरना आर्थिक संकट घेर सकता है। कोई भी लोन न लें। यात्रा का योग बनेगा, जो लाभदायक होगा। वाद-विवाद सफलता मिलेगी।
तुला (Saturn transit 2023)
शनि के गोचर (Saturn transit 2023) से आपको अपार सफलता मिलने जा रही है। लेकिन आपको भी सत्य के मार्ग पर चलना होगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ की स्थिति है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप स्वयं को विवादों और साजिशों से दूर रखें, नहीं तो आपको ही नुकसान होगा।
वृश्चिक (Saturn transit 2023)
शनि का यह राशि परिवर्तन (Saturn transit 2023) पारिवारिक जीवन में तनाव देगा, इससे बचने के लिए आप योग और प्राणायाम करें। हालांकि आप अपने लिए कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। बिजनेस में उन्नति प्रगति के योग बन रहे हैं। अभिभावकों का ख्याल रखें। उनकी सेहत खराब होने की आशंका नजर आ रही है।
धनु (Saturn transit 2023)
शनि का गोचर (Saturn transit 2023) आपके लिए सफलता देने वाला साबित होगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें, सफल रहेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। बच्चों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सामाजिक सेवा का भाव भी प्रबल होगा।
मकर (Saturn transit 2023)
शनि के गोचर (Saturn transit 2023) से इस राशि के लोग नई गाड़ी या वाहन खरीदने का सुख प्रबल नजर आ रहा है। पैतृक संपत्ति मिलेगी। धन लाभ होने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप नया घर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए भी ग्रह अनुकूल है। वर्क प्लेस पर आपके खिलाफ माहौल बन बन सकता है, थोड़ा बचकर चलें।
कुंभ (Saturn transit 2023)
आप पर (Saturn transit 2023) शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आपको न्याय संगत व्यवहार करना होगा। जैसे कर्म करेंगे, वैसा ही फल मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग बन रहे हैं। अच्छे से पढ़ाई करें। वाद-विवाद में समय आपके पक्ष का रहेगा, सफलता मिलेगी।
मीन (Saturn transit 2023)
इस राशि के लोगों पर (Saturn transit 2023) साढ़ेसाती शुरू हो रही है। इसलिए अधिक भागदौड़ करेंगे। फिजूलखर्च के कारण आर्थिक संकट बना रहेगा। इस समय में गलत कार्यों से बचें. गलत कार्य करने से शनि का दुष्प्रभाव बढ़ेगा। वहीं सत्य के मार्ग पर चलना भी आपके लिए जरूरी है।
Updated on:
17 Jan 2023 12:50 pm
Published on:
17 Jan 2023 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
