23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Gochar 2023: कुंभ राशि में अगले ढाई साल तक विराजे हैं शनिदेव, जानें किन राशियों कर पड़ेगा कैसा असर

Saturn Transit in Aquarius 2023: Affects all zodiac signs, Jane Upay: शनि ने साल 2023 की शुरुआत में 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन किया था। शनिदेव अगले ढाई साल इसी राशि में विराजेंगे। इन ढाई सालों में राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं कि राशि चक्र की 12 राशियों के लिए अगले ढाई साल कैसे रहने वाले हैं शुभ या अशुभ...

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 05, 2023

saturn_transit_in_aquarius_these_zodiac_signs_will_be_alert.jpg

Saturn Transit in Aquarius 2023: Affects all zodiac signs, Jane Upay: इस बार नए साल की शुरुआत में ही न्याय के देवता शनि देव ने अपनी राशि में परिवर्तन किया है। वे ढाई साल में अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि शनि के प्रभाव के कारण व्यक्ति कर्मठ, कर्मशील और न्यायप्रिय बनता है। शनि की कृपा से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। व्यक्ति धीर और गंभीर हो जाता है। इसके विपरीत जिन लोगों की कुंडली में शनि पीडि़त और अशुभ स्थान में होता है, तो वह व्यक्ति कई मुश्किलों का सामना करता है। कभी-कभी तो मृत्यु तुल्य कष्ट भी पाता है। शनि ने साल 2023 की शुरुआत में 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन किया था। शनिदेव अगले ढाई साल इसी राशि में विराजेंगे। इन ढाई सालों में राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं कि राशि चक्र की 12 राशियों के लिए अगले ढाई साल कैसे रहने वाले हैं शुभ या अशुभ...

मेष
अगले ढाई साल तक के लिए मेष राशि के लोगों के लिए शनि की स्थिति अच्छी रहेगी। धन और कॅरियर के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। आपके जीवन में आ रही रुकावटें इस अवधि में दूर हो जाएंगी।

करें ये उपाय- आपको इस दौरान खाने की वस्तु का दान करना चाहिए।

वृष
शनि के कुंभ राशि में रहने से वृष राशि के लोगों के कॅरियर में बड़ा परिवर्तन होने के योग हैं। इनके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, यह परिवर्तन इन्हें लाभ दिलाने वाला साबित होगा। इस अवधि में इन्हें संपत्ति और पद प्रतिष्ठा का लाभ भी मिलेगा।

करें ये उपाय- शनि गोचर की इस अवधि में आपो नियमित रूप से हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए।

मिथुन
शनि के कुंभ राशि में रहने से मिथुन राशि वाले लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपको अपने माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। इस अवधि में आपके माता-पिता की आयु पर संकट पैदा हो सकता है।

करें ये उपाय- शनि गोचर की इस अवधि में आपको हर शनिवार को दान करना चाहिए।

कर्क
शनि के कुंभ राशि में गोचर से कर्क राशि के लोगों पर ढैया का समय शुरू हो चुका है। यह इनकी अष्टम ढैया है। कर्क राशि के लोगों को अगले दो साल तक अपनी सेहत और पारिवारिक जीवन पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय बेवजह के विवाद हो सकते हैं। आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। यानी शनि की स्थिति आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकती है।

करें ये उपाय- शनि गोचर की इस अवधि में आपको नियमित रूप से शनि के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

सिंह
शनि की वर्तमान स्थिति से पता चलता है कि सिंह राशि के वे लोग जो अब तक अविवाहित हैं, उन लोगों का विवाह तय हो सकता है। शनि गोचर की इस अवधि में आपको कारोबार और साझेदारी में मुश्किलें झेलनी पड़ सकती है।

करें ये उपाय- शनि गोचर 2023 की इस अवधि में आपको नियमित रूप से हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए।

कन्या
कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि के गोचर की यह अवधि अच्छी रहेगी। इस समय आपके शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। कॅरियर में परिवर्तन और लाभ के योग बन रहे हैं।

करें ये उपाय- हर शनिवार को खाने की वस्तु का दान करें।

तुला
शनि की प्रिय राशि है तुला। शनि गोचर की इस अवधि में इस राशि के लोगों के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपको सेहत और वैवाहिक जीवन का ख्याल रखना चाहिए।

करें ये उपाय- शनि गोचर 2023 की इस अवधि में आपको मध्यमा उंगली में एक लोहे का छल्ला पहनना चाहिए।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि पर भी शनि के इस गोचर से शनि की ढैया शुरू हो चुकी है। इससे इनके जीवन में बहुत बदलाव आएगा। आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आपके कॅरियर में भी बड़े बदलाव के योग हैं।

करें ये उपाय- शनि गोचर 2023 की इस अवधि में हर शाम को आपको शनि के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

धनु
धनु राशि वाले लोगों के लिए शनि गोचर 2023 फिलहाल बहुत ही बढिय़ा स्थिति में है। यह आगे भी अच्छा रहेगा। इस समय आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी।

करें ये उपाय- शनि गोचर 2023 की इस अवधि में हर शनिवार को खाने की वस्तु का दान आपको लाभ देगा।

मकर
मकर राशि के स्वामी शनि देव ही हैं। लेकिन मकर पर अंतिम शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की साढ़ेसाती जब उतरती है तो ज्यादा खतरनाक होती है। इस समय इस राशि के लोगों को पारिवारिक समस्याओं का ध्यान रखना चाहिए। दुर्घटनाओं को लेकर सतर्क रहना चाहिए। धैर्य के साथ सभ कार्य करते चलें।

करें ये उपाय- शनि गोचर 2023 की इस अवधि में आपको हर शाम को शनि के मंत्रों का जाप करने से लाभ मिलेगा।

कुंभ
शनि गोचर 2023 में शनि देव कुंभ राशि में ही विराजे हैं। इस दौरान कारोबार और विवाह के लिए यह समय इस राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। इस दौरान आप सेहत का ख्याल रखें। काम का दबाव अधिक रहेगा।

करें ये उपाय- शनि गोचर 2023 की इस अवधि में आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

मीन
शनि गोचर 2023 में शनि की मीन राशि में स्थिति देखें तो शनि मीन राशि के बारहवें भाव में बैठे हुए हैं। इससे इनके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। शनि गोचर की इस अवधि में आपको आंखों की समस्या को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।

करें ये उपाय- शनि गोचर 2023 की इस अवधि में आपको मध्यमा उंगली में एक लोहे का छल्ला धारण करें।

ये भी पढ़ें: Budhatiya Rajyoga in April: बुधादित्य राजयोग अप्रैल में चमकाने जा रहा है इन तीन राशियों की किस्मत, दिलाएगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी