24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल 2023 में शनि दीपावली से ठीक पहले बदलेंगे चाल, इन राशि वालों को होगा जोरदार फायदा

- क्या शनि देव आपको भी देने जा रहे हैं बड़ा लाभ, यहां पढ़ें

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 06, 2023

shanidev_special.png

,,,,

न्याय के देवता शनिदेव साल 2023 में दीपावली के ठीक पहले अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। दरअसल इस साल 2023 में दीपावली 12 नवंबर को हैं ऐसे में शनिदेव दीपावली से चंद दिनों पहले यानि शनिवार, 4 नवंबर को अपनी चाल में परिवर्तन करते हुए कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।

आपको बताते चलें कि इस समय न्याय के देवता शनिदेव अपनी ही राशि कुंभ में वक्री चाल कर रहे हैं। और ये भी जान लें कि वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह की संज्ञा दी गई है। जिसके चलते इन्हें बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ऐसे में शनि द्वारा अपने ही साप्ताहिक दिन यानि शनिवार, 4 नवंबर को चाल में परिवर्तन लाना कई मामलों में विशेष माना जा रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि मे होने जा रहा ये परिवर्तन हर राशि के जातक पर अपना प्रभाव दिखाएगा। जिसके चलते कुछ राशि के जातकों के लिए जहां यह अनुकूल असर दिखाएगा तो वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए शनि में ये बदलाव प्रतिकूल असर भी दिखाएगा।

ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि की चाल में दीपावली से पहले हो रहे इस परिवर्तन का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, जानते हैं...

Must Read-

Sharad Purnima 2023- खीर से लेकर पूजन अनुष्ठान तक के समय में रहेगा बदलाव


शनि के उपाय: जो बचाते हैं उनकी कुदृष्टि से और दिलवाते हैं उनका आशीर्वाद

शनिदेव के ये बड़े रहस्य, जो बनते हैं आपकी कुंडली में शुभ व अशुभ के कारण

शनि की साढ़े साती कब से ऐसे पहचानें

मेष राशि
जानकारों के अनुसार शनि की चाल में बदलाव के चलते राशिचक्र की पहली राशि यानि मेष के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार में तरक्की के योग बनने के अलावा व्यवसाय में धन का आगमन भी इस दौरान संभव है। इस समय नए दोस्त बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। कार्यस्थल में स्थिति कुछ मजबूत होगी तो वहीं रूका हुआ धन भी मिल सकता है।

वृषभ राशि
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ राशि को इस परिवर्तन के फलस्वरूप भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही परिजनों के साथ आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना तो है ही साथ ही कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। इसके साथ ही रूके हुए सभी कार्य भी पूर्ण होंगे।

मिथुन राशि
राशि चक्र की तीसरी राशि मिथुन के जातकों के लिए शनि का ये बदलाव आर्थिक लाभ लाता दिख रहा है। इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखने के साथ ही कला कौशल में हाथ आजमा सकते हैं। इस समयावधि को कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकती है।

धनु राशि
राशि चक्र की 9वीं राशि धनु के जातकों को शनि के इस बदलाव के चलते समस्त कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। इस समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के साथ ही मेहनत का शानदार फल भी आपको प्राप्त होगा। नौकरी के नए मौके मिलने के अलावा आपके जीवन में सुख समृद्धि का भी आगमन होगा। इसके साथ ही घर में खुशियों में वृद्धि होगी।