Shani Mangal Navpancham Rajyog 2025 Effect: गुड़ी पड़वा के बाद शक्तिशाली बड़ी ज्योतिषीय घटना घटने वाली है। इस समय शनि और मंगल नवपंचम राजयोग बनाएंगे। मंगल शनि के नवपंचम राजयोग 2025 के प्रभाव से 3 राशियों की तकदीर बदल सकती है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (gudi padwa 2025) ..
Saturn Mars Conjuction After gudi padwa 2025: आने वाले समय में कई बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घटने वाली हैं। महज कुछ दिनों बाद 29 मार्च को शनि का राशि परिवर्तन मीन राशि में होगा, इस समय मंगल मिथुन राशि में रहेंगे।
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन और 30 मार्च को गुड़ी पड़वा 2025 के बाद 5 अप्रैल को सुबह 6.31 बजे मंगल शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री कोण पर आ जाएंगे और शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार यह राजयोग 3 राशियों की तकदीर पलट सकता है, आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Shani Mangal Navpancham Rajyog 2025)।
आपकी राशि मेष है तो 5 अप्रैल को बन रहा नवपंचम राजयोग अप्रैल 2025 आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस समय मेष राशि वालों के लंबे समय से रूके कार्य पूरा होने की ओर बढ़ेंगे।
इस समय मेष राशि के लोगों को यात्राओं से लाभ हो सकता है। नौकरी और व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धन लाभ की स्थिति बनेगी। बड़ों बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और जो लक्ष्य तय करेंगे, उसे आसानी से पा लेंगे। लेकिन परिवार के सदस्यों से विवाद से बचें।
आपकी राशि सिंह है तो मंगल शनि नवपंचम राजयोग आपकी किस्मत का बंद दरवाजा खोल सकता है। इस समय सिंह राशि के लोगों के जीवन में भौतिक सुख सुविधा बढ़ेगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे, संबंध मजबूत होंगे।
नौकरी में वेतनवृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यदि व्यापार कर रहे हैं तो उन्नति के रास्ते खुलेंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
आपकी राशि कन्या है तो मंगल शनि नवपंचम योग आपके लिए शुभफल देने वाला है। इस राजयोग के प्रभाव से कन्या राशि वालों के घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, कारोबारी हैं तो कारोबार में लाभ मिलेगा, साथ ही कारोबार का विस्तार होगा। इस समय कन्या राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। अच्छी बात यह है कि कन्या राशि वाले अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब भी होंगे होंगे।